एली अवराम को बॉलीवुड का हिस्सा बनने पर गर्व, बताया भारत में क्या-क्या सीखा

HomeCinema

एली अवराम को बॉलीवुड का हिस्सा बनने पर गर्व, बताया भारत में क्या-क्या सीखा

एक्ट्रेस एली अवराम ने इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है. हाल ही के दौरान अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बातें कीं. उन्होंने बताया कि कैसे कम उम्र में भार

सुशांत सिंह राजपूत पर बन रही है फिल्म – सुसाइड या मर्डर? ‘Suicide or Homicide?’ Movie on Sushant Singh Rajput’s life, poster launched
सलमान खान की बहन अलवीरा और अर्पिता को हुआ कोरोना, ऐक्टर ने किया कन्फर्म
कंगना रनौत को जावेद अख्तर ने सुसाइड के लिए उकसाया था | Apologise to Hrithik else you’ll commit suicide Javed Akhtar provoked Kangana Ranaut

एक्ट्रेस एली अवराम ने इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है. हाल ही के दौरान अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बातें कीं. उन्होंने बताया कि कैसे कम उम्र में भारत में आना और बॉलीवुड में करियर बनाने का उनका फैसला सही साबित हुआ.

बॉलीवुड एक्ट्रेस एली अवराम ने बेसिकली स्वीडन की हैं. वे बहुत यंग एज में ही भारत आ गई थीं. इस बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि- मेरा स्ट्रगल अब रंग ला रहा है. मैंने छोटी उम्र में ही भारत आकर करियर बनाने का कठिन डिसीजन लिया था. अब मुझे अपने इस निर्णय पर गर्व महसूस हो रहा है.

एक्ट्रेस ने कहा कि- मेरे इस निर्णय ने मुझे एक ऐसे शख्स के तौर पर निखारा है जिसे अब विभिन्न परिस्थितियों का सामना करने का हुनर आ गया है. लाइफ को लेकर मेरी पूरी अंडरस्टेंडिंग बदल गई है.

एक्ट्रेस ने कहा कि उन्होंने भारत में बहुत कुछ सीखा है और वे इस बात के लिए अपने आप को धन्य महसूस करती हैं. एक्ट्रेस को खुशी है कि वे अपने करियर में स्ट्रगल्स से इतना सबकुछ सीख पाईं

एली अवराम ने कहा कि आज उन्हें सबसे ज्यादा खुशी तो इस बात की है कि सिर्फ डायरेक्टर्स ही उनपर भरोसा नहीं जता रहे हैं बल्कि देश की ऑडियंस ने भी उन्हें खूब प्यार दिया है और वे इस बात से खुश हैं. एली का ऐसा मानना है कि अगर उन्हें लोगों का प्यार नहीं मिलता तो वे इस मुकाम तक नहीं पहुंच पातीं.

बता दें कि एली अवराम कुछ समय पहले ही बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान संग सॉन्ग हरफनमौला में नजर आई थीं. एक्ट्रेस ने इसमें मिस्टर फरफेक्शनिस्ट संग जबरदस्त डांस किया था.

एली अवराम ने साल 2013 में फिल्म मिक्की वायरस में काम किया था और वे दर्शकों के दिल में छा गई थीं. इसके बाद वे उंगली, नाम शबाना, पोस्टर बॉयज, बाजार, जबरिया जोड़ी, फ्रॉड सइयां और मलंग जैसी फिल्मों का भी हिस्सा रह चुकी हैं.