एकता कपूर और कथित विक्टिम की मां का ऑडियो टेप लीक, एकता कपूर ने महिला से की ये अपील

HomeNews

एकता कपूर और कथित विक्टिम की मां का ऑडियो टेप लीक, एकता कपूर ने महिला से की ये अपील

टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. उन्हें शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था. उनपर एक नाबालिग लड़की का रेप करने का आरोप

सुशांत सिंह राजपूत के परिवार से मिलकर भावुक हुए भोजपुरी स्टार, नेपोटिज्म को लेकर कही ये बात bhojpuri Khesari lal yadav attain sushant singh rajput home meet famliy
क्या हुआ जब सोनू सूद से फैन ने कर डाली शादी करवाने की अपील, एक्टर ने दिया ऐसा मजेदार जवाब.
रजनीकांत को दादा साहब फाल्के पुरस्कार: जानिए क्या है असली नाम और कैसे कुली से बने सिनेमा के ‘भगवान’

टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. उन्हें शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था. उनपर एक नाबालिग लड़की का रेप करने का आरोप है. इससे पूरी टीवी इंडस्ट्री में हलचल मची हुई है. कई टीवी सेलेब्स उनके सपोर्ट में आए है और इन सेलेब्स का कहना है कि वो बेकसूर हैं. इनमें प्रोड्यूसर एकता कपूर भी शामिल हैं. उन्होंने एक दिन पहले एक्टर के सपोर्ट में एक लंबा नोट भी लिखा था.

एकता कपूर ने अपने नोट में खुलासा किया था कि पर्ल वी पुरी को इसमें घसीटा गया है. ये कथित तौर पर पीड़ित लड़की की मां और उनके पति के बीच की लड़ाई है. अब एकता कपूर और पीड़िता की मां की बातचीत का ऑडियो कल्पिल इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. इस ऑडियो क्लिप में एकता कपूर नाबालिग पीड़िता की मां से सामने आकर सच बोलने की अपील कर रही हैं.

ऑडियो क्लिप में लड़की की मां का दावा कर रही हैं कि वह जानती हैं कि पर्ल बेकसूर हैं. वह आगे बताती है कि उनका अलग हुआ पति जानबूझकर उनकी छवि खराब करने के लिए पर्ल का नाम शामिल कर रहा है. एकता बार-बार पीड़िता की मां से पूछती है कि वह इसमें पर्ल का नाम क्यों शामिल कर रही हैं, इसका जवाब में महिला कहती हैं कि उनका पति शिकायत कर रहा है.

पीड़िता की मां यह भी बताती है कि वह बयान दर्ज कराने के लिए पर्ल के साथ पुलिस स्टेशन क्यों नहीं गई. हालांकि लड़की की मां एकता कपूर के बैनर के साथ काम खत्म होने के बारे में बोलती है, वह(एकता कपूर) इसका भी आश्वासन देती हैं कि ऐसा कुछ नहीं हो सकता है. एकता ने उनसे यह भी आग्रह किया कि अगर पर्ल पर किए गए दावे सही हैं तो वह उनके साथ कभी काम नहीं करेंगी. हालांकि, इस कपल के विवाद की एक एक्टर का करियर दांव पर है.