इन सितारों ने घरवालों की मर्जी से की शादी, कभी अफेयर के चर्चे भी खूब उड़े

HomeCinema

इन सितारों ने घरवालों की मर्जी से की शादी, कभी अफेयर के चर्चे भी खूब उड़े

फिल्म इंडस्ट्री के सितारों के प्यार भरे किस्से अक्सर सुनने को मिल ही जाते हैं। जिसमें कभी किसी का ब्रेकअप होता है तो किसी का पैचअप। वहीं कुछ सितारे इस

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड से घबरा गईं रतन राजपूत की मां वीडियो जारी After Sushant Singh Rajput suicide Ratan Rajput video viral stated my dad and mom frightened
Vijay Deverakonda और अनन्या पांडे की फिल्म ‘लाइगर’ के टीजर की रिलीज डेट पोस्टपोंड
Kangana Ranaut ने शेयर की अपने ‘धाकड़’ किरदार ‘एजेंट अग्नि’ की झलक

फिल्म इंडस्ट्री के सितारों के प्यार भरे किस्से अक्सर सुनने को मिल ही जाते हैं। जिसमें कभी किसी का ब्रेकअप होता है तो किसी का पैचअप। वहीं कुछ सितारे इस रिश्ते को नाम भी दे देते हैं और शादी के बंधन में बंध जाते हैं। लेकिन आज हम आपको बॉलीवुड की कुछ ऐसी शादियों के बारे में बता जा रहें हैं जिन्होंने अपने माता-पिता के कहने पर रिश्ते के लिए हां की और अब सफल शादीशुदा जिंदगी बिता रहे हैं। जी हां हम अरेंज मैरिज की ही बात कर रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कौन से वो चहेते सितारे हैं जिन्होंने अरेंज मैरिज पर भरोसा जताया और पहले से चल रहे अफेयर से मुंह मोड़ लिया।

इस सूची में सबसे पहले शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की बात करते हैं जिनकी शादी खूब चर्चाओं में रहती है। साल 2015 में शादी के बंधन में बंधे मीरा और शाहिद की मुलाकात परिवार के साथ सत्संग के दौरान हुई थी। शाहिद के पिता पंकज कपूर और मीरा राजपूत के पिता दोनों राधा स्वामी सत्संग से जुड़े हुए थे और यहीं से दोनों के रिश्ते के लिए बातचीत शुरू हुई।

विवेक ओबेरॉय के प्यार के किस्से तो सबने सुने होंगे। कभी ऐश्वर्या राय के साथ अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में रहने वाले विवेक ओबेराय ने भी अरेंज मैरिज की है। अपनी शादी के बारे में बताते हुए विवेक ने बताया था कि मुझे अरेंज मैरिज से कोई परेशानी नहीं है और वो मेरे सपनों की रानी बन सकती है। इसके साथ प्रियंका की मां ने भी बताया था कि वो इस अरेंज मैरिज से बेहद खुश है।

अपने करियर के शानदार समय में माधुरी दीक्षित ने शादी के फैसले से सबको चौंका दिया था। माधुरी के लिए उनके मिस्टर परफेक्ट को ढूंढने का काम उनके भाई ने किया था। जब उनका ब्रेकअप संजय दत्त के साथ हुआ था और वो बेहद दुखी थी। माधुरी अपने भाई अजीत दीक्षित से मिलने अमेरिका गई थीं। जहां पर डिनर के लिए आए श्रीराम नेने से उनकी पहली मुलाकात हुई थी और फिर दोनो ने परिवार की मर्जी से शादी कर ली थी

कपूर खानदान के चिराग शम्मी कपूर जिनके अफेयर के किस्से हमेशा सुर्खियों में रहते थे। उन्होंने गीता बाली से भागकर शादी की थी। लेकिन उनकी पत्नी की मौत के बाद शम्मी कपूर के घरवालों ने उनकी शादी 1969 में नीला देवी से करवाई थी। जिसका श्रेय शम्मी कपूर की भाभी कृष्णा राज कपूर को जाता है।