इंदिरा गांधी पर फिल्म: ‘इमरजेंसी’ का निर्देशन खुद करेंगी कंगना, बोलीं- ये काम मुझसे बेहतर कोई नहीं कर सकता

HomeCinema

इंदिरा गांधी पर फिल्म: ‘इमरजेंसी’ का निर्देशन खुद करेंगी कंगना, बोलीं- ये काम मुझसे बेहतर कोई नहीं कर सकता

बॉलीवुड की क्वीन यानि कंगना रणौत इन दिनों अपनी नई फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर चर्चा में है। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा कीं थी ज

उससे अच्छा तो तुमार यू टापू है भैया : फिल्म “बाला” Bala Ayushman Khurana
सोनम कपूर, सुशांत की मौत के बाद फिर हुईं ट्रोल | Sonam Kapoor insensitive touch upon privilege amidst sushant singh rajput suicide debate
सुशांत को किया गया करोड़ों का पेमेंट? प्रोड्यूसर विजान बोले- हमने नहीं दिए पैसे

बॉलीवुड की क्वीन यानि कंगना रणौत इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘इमरजेंसी’ को लेकर चर्चा में है। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा कीं थी जिसमें मेकअप आर्टिस्ट उनका मेकअप करते नजर आ रहे थे। इसके साथ ही कंगना ने बता दिया था कि फिल्म ‘इमरजेंसी’ की तैयारी शुरू हो चुकी है। वहीं अब कंगना ने बताया है कि वो इस फिल्म का निर्देशन भी खुद ही करने वाली हैं।

कू एप पर इस बात की जानकारी देते हुए कंगना ने लिखा, ‘फिर से निर्देशक बनकर बहुत अच्छा लग रहा है। इमरजेंसी पर एक साल तक काम करने का बाद मुझे समझ आ गया है कि इस फिल्म को मुझ से बेहतर कोई निर्देशित नहीं कर सकता है। मैं शानदार लेखक रितेश शाह के साथ मिलकर इस फिल्म को बनाने जा रही हूं। अगर इसकी वजह से मेरे आने वाले दूसरे प्रोजेक्ट का मुझे त्याग भी करना  पड़े तो मुझे फर्क नहीं पड़ेगा। मैं इसके लिए पूरी तरह से समर्पित हूं। मैं इस फिल्म को निर्देशित करने के लिए बहुत उत्साहित हूं #Emergency #Indira। इस फिल्म में कंगना रणौत देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाने वाली हैं।

गौरतलब है कि इमरजेंसी फिल्म का निर्देशन पहले साई कबीर करने वाले थे। उन्होंने फिल्म ‘रिवॉल्वर रानी’ का निर्देशन किया है। वहीं कंगना का मानना है कि उनसे बेहतर इस फिल्म का निर्देशन कोई और नहीं कर सकता है इसलिए इसकी कमान उन्होंने अपने हाथ में ले ली है। बता दें कि इससे पहले कंगना ने साल 2019 में आई फिल्म ‘मणिकर्णिका’ का निर्देशन भी खुद ही किया था। ये फिल्म पर्दे पर हिट हुई थी और इस फिल्म के लिए कंगना राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीत चुकी हैं।

कुछ समय पहले कंगना ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा कीं थी जिसमें उनका मेकअप होता दिख रहा था। इन तस्वीरों को साझा करते हुए कंगना ने लिखा था-‘हर किरदार एक नई यात्रा की खूबसूरत शुरुआत है, आज हमने #इमरजेंसी #इंदिरा की शुरुआत की है। मेकअप आर्टिस्ट काम में लग गए हैं जिससे मेरे चेहरे, शरीर और लुक को सही से तैयार किया जा सके। बहुत से लोग मिलकर इसकी तैयारी में जुट गए हैं। ये एक बहुत ही खास फिल्म होने वाली है’। 

बता दें कि बहुत पहले ये जानकारी सामने आई थी कि इंदिरा गांधी पर बनने जा रही फिल्म में कंगना मुख्य भूमिका निभाने वाली हैं। वहीं अब कंगना ने इन तस्वीरों से बता दिया है कि फिल्म की शुरुआत हो चुकी है। वहीं अब इस फिल्म का निर्देशन भी वो खुद ही करने वाली हैं। इस फिल्म में इमरजेंसी की कहानी दिखाई जाएगी और फैंस को उम्मीद है कि इस फिल्म में आपातकाल से जुड़ी कुछ अनोखी बातें भी देखने को मिलेंगी।

गौरतलब है कि कंगना की फिल्म ‘थलाइवी’ भी रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म में वो जयललिता के किरदार में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज के साथ ही हिट हो गया था और दर्शकों को काफी अच्छा लगा था। वहीं अब कंगना इंदिरा गांधी बनने की तैयारी कर चुकी हैं। इन फिल्मों के अलावा कंगना ‘धाकड़’, ‘तेजस’ और ‘मणिकर्णिका रिटर्नस: दी लीजेंड ऑफ दिद्दा’ पर काम कर रही हैं।