आमिर खान ने सोशल मीडिया को कहा अलविदा, इन 5 वजहों से एक्टर को करेंगे मिस फैंस

HomeCinema

आमिर खान ने सोशल मीडिया को कहा अलविदा, इन 5 वजहों से एक्टर को करेंगे मिस फैंस

आमिर खान ने बताया कि ये उनकी आख‍िरी पोस्ट है. अब आमिर खान के सोशल मीडिया छोड़ देने से हर तरफ लोगों में मायूसी छाई है. सोशल मीडिया पर अपने बाकी स्टार्स

Sunny Deol के बेटे करण देओल के हाथ लगी अजय देवगन की ये फिल्म, चाचा के साथ आएंगे नज़र, बोले- सपना लग रहा है
सोनू निगम ने कहा था म्यूजिक इंडस्ट्री से भी आ सकती है सुसाइड की खबर, शान ने दिया यह रिएक्शन
ड्रग्स कनेक्शन: NCB ऑफिस पहुंचींं दीपिका पादुकोण की मैनेजर करिश्मा, होगी पूछताछ

आमिर खान ने बताया कि ये उनकी आख‍िरी पोस्ट है. अब आमिर खान के सोशल मीडिया छोड़ देने से हर तरफ लोगों में मायूसी छाई है. सोशल मीडिया पर अपने बाकी स्टार्स की तरह ज्यादा एक्टिव ना रहने वाले आमिर खान को किस वजह से वर्चुअली मिस किया जाएगा? बता रहे हैं ऐसे ही 5 कारण.

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने हाल ही में अपना जन्मदिन मनाया जहां उन्हें फैन्स ने ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं दीं. मगर जन्मदिन के एक दिन बाद ही आमिर खान ने एक ऐसी घोषणा कर दी जिससे उनके चाहनेवालों को जरूर निराशा हाथ लगी होगी. दरअसल एक्टर ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि अब वे सोशल मीडिया को अलविदा कह रहे हैं. एक्टर के इस स्टेटमेंट को देख फैन्स के बीच हलचल मच गई कि एक्टर ऐसा क्यों कर रहे हैं. आमिर खान ने बताया कि ये उनकी आख‍िरी पोस्ट है. अब आमिर खान के सोशल मीडिया छोड़ देने से हर तरफ लोगों में मायूसी छाई है. सोशल मीडिया पर अपने बाकी स्टार्स की तरह ज्यादा एक्टिव ना रहने वाले आमिर खान को किस वजह से वर्चुअली मिस किया जाएगा? बता रहे हैं ऐसे ही 5 कारण.

आमिर खान जब सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते थे उस दौरान वे अपनी कई सारी थ्रोबैक फोटोज डालते रहते थे. एक्टर अपनी मां संग खूबसूरत बॉन्डिंग की झलक साझा करते थे. कई सारे ओकेजन पर वे ऐसा करते नजर आए. 5 सितंबर, 2020 को टीचर्स डे वाले दिन भी आमिर खान ने मां जीनत हुसैन संग अपनी फोटोज शेयर की थी.