‘आदिपुरुष’ में होंगे सैफ अली खान के दस सिर, अभिनेता ने किया खुलासा

HomeCinema

‘आदिपुरुष’ में होंगे सैफ अली खान के दस सिर, अभिनेता ने किया खुलासा

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'आदिपुरुष' को लेकर काफी चर्चाओं में हैं। सैफ अली खान इस फिल्म में रावण का किरदार निभाने वाले हैं

KGF 2 New Release Date: Aamir Khan से पंगा लेने के मूड में Sanjay Dutt और Yash
सुनील शेट्टी ने बालाजी फिल्म्स के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, फर्जी पोस्टर शेयर करने का आरोप
सोनू निगम का सनसनीखेज खुलासा, म्यूजिक माफिया का लिया नाम | Sonu Nigam makes sensational allegation on Bhushan Kumar, exposes music mafia by naming them, see video

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘आदिपुरुष’ को लेकर काफी चर्चाओं में हैं। सैफ अली खान इस फिल्म में रावण का किरदार निभाने वाले हैं। अपने इस किरदार को लेकर सैफ खुद भी काफी एक्साइटेड हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी फिल्म के इस किरदार को लेकर बातचीत की है।

सैफ अली खान ने अपने किरदार से पर्दा उठाया है। सैफ ने बताया कि, ‘डायरेक्टर ओम राउत मुझे मुझसे बड़ा बनाने का प्लान किया हुआ है। इसमें कुछ चालबाजी शामिल होगी, लेकिन ज्यादातर चीजें ओरिजनल बेस्ड होंगी। वो चाहते हैं कि हम ट्रेनिंग लें ताकि रोल के लिए एकदम कठोर दिखाईं दे।’ सैफ आगे बोले कि, ”रावण’ हमारे देश का दानव है लेकिन उसे एक बलवान राजा भी कहा जाता है।’

आगे सैफ अली खान कहते हैं, ‘मैं रावण के रोल में पूरी तरह से ढलने के लिए बार-बार सोचता रहा कि वह क्या है, जो रावण के किरदार को एकदम परफेक्ट बना देगा। तब ध्यान आया रावण का घमंड, अंहकार, जिसके लिए वह जाना जाता है। सब कुछ वहीं से आता है। वह कयामत जिसके लिए वह प्रार्थना करता है, वह राज्य जो वह चाहता है। वो एक राक्षस है, जिसका एक सिर नहीं दस हैं। इस मायने में यह किरदार बेहद मजबूत और स्क्रीन पर प्ले करने में मजेदार है। मैं भी फिल्म में 10 सिर वाला दानव बनूंगा जिसके लिए मैं काफी एक्साइटेड हूं। कहानी का पूरा बिंदु राक्षस को दूर करना है।’

‘आदिपुरुष’ का निर्माण भूषण कुमार की टी-सीरीज के बैनर तले हो रहा है। फिल्म का निर्देशन ओम राउत कर रहे हैं। फिल्म में सैफ अली खान के अलावा ‘बाहुबली’ फेम अभिनेता प्रभास और कृति सेनन राम और सीता का करिदार निभाएंगे। तो वहीं ‘पायर का पंचनामा’ फेम सनी सिंह लक्षमण के किरदार में नजर आने वाले हैं। फिल्म रामायण महाकाव्य पर आधारित है जिसकी रिलीज की तारीख 11 अगस्त 2021 रखी गई है। फिल्म की शूटिंग भी फरवरी से चालू हो चुकी है।