अमिताभ बच्चन के बंगले पर BMC के ऐक्शन से पहले MNS ने चिपकाया पोस्टर

HomeNews

अमिताभ बच्चन के बंगले पर BMC के ऐक्शन से पहले MNS ने चिपकाया पोस्टर

'बृहन्मुंबई नगर निगम' लगभग एक सप्ताह पहले से अमिताभ बच्चन के जुहू स्थित 'प्रतीक्षा' बंगले के एक दिवार को गिराने की तैयारी कर रही है। अब महाराष्ट्र नवन

क्या आपको पता है मास्क को हिन्दी में क्या कहते हैं? नहीं तो अमिताभ बच्चन से जानिए
चमन बहार फिल्म रिव्यू – नेटफ्लिक्स पर जीतेंद्र कुमार की फिल्म | Chaman bahaar movie evaluation Netflix Jitendra kumar, Ritika badiani
Father’s Day particular: Sumeet Vyas says his son ought to develop as much as be formidable, however grateful – bollywood

‘बृहन्मुंबई नगर निगम’ लगभग एक सप्ताह पहले से अमिताभ बच्चन के जुहू स्थित ‘प्रतीक्षा’ बंगले के एक दिवार को गिराने की तैयारी कर रही है। अब महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) ने बुधवार रात अमिताभ के बंगले के बाहर एक पोस्टर लगाया है। बैनर में लिखा है ‘Big b show Big heart’ इस पोस्टर के मुताबिक ‘बिग बी का बड़ा दिल’ दिखाए। दरअसल, अमिताभ बच्चन का बंगला संत ज्ञानेश्वर मार्ग पर है और बीएमसी इस सड़क को चौड़ा करना चाहती है, जिसकी वजह से अमिताभ के बंगले के एक दीवार को गिराना पड़ेगा।

अमिताभ बच्चन के घर के सामने हर रोज जाम लग जाता है। इसलिए BMC, अमिताभ के बंगले से सटे सड़क को 60 फीट चौड़ी करना चाहती है, अभी इस रोड की चौड़ाई 45 फीट है। इससे पहले साल 2017 में अमिताभ बच्चन को बीएमसी ने नोटिस भेज था, लेकिन बिग बी ने इस नोटिस का अब तक कोई जवाब नहीं दिया है।

बीएमसी ने मुंबई उपनगरीय कलेक्टर सिटी सिर्वे के अधिकारियों को ऑर्डर दिया है कि वह बंगले के उस हिस्से का सटीक ब्योरा दें, जिसे सड़क चौड़करण में तोड़ने की जरूरत है।

नगर पार्षद की वकील ट्यूलिप ब्रायन मिनरांडा से जब पूछा गया कि अमिताभ बच्चन के अलावा इस सड़क के आसपास और भी तो घर हैं तो सिर्फ अमिताभ के बंगले की दिवार तोड़ने की बात क्यों उठ रही है। इस पर ट्यूलिप ने कहा, ‘अमिताभ के बंगले से सटे प्लॉट पर नाला बनाया गया, लेकिन ऐक्टर के घर को कुछ भी नहीं किया गया। वहीं दूसरी तरफ यह परियोजना बहुत जरूरी है, क्योंकि इस एरिया के आसपास कुछ स्कूल, इस्कॉन मंदिर और मुंबई स्मारक हैं और अमिताभ के बंगले के कारण परियोजना को अचानक रोक दिया गया था।’