अमिताभ बच्चन का फिल्म ‘गुडबाय’ से फर्स्ट लुक हुआ वायरल, रश्मिका मंदाना के साथ इस अंदाज में आए नजर

HomeCinema

अमिताभ बच्चन का फिल्म ‘गुडबाय’ से फर्स्ट लुक हुआ वायरल, रश्मिका मंदाना के साथ इस अंदाज में आए नजर

नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) साउथ में धमाल मचाने के बाद बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं. वह इस समय अपनी आने वाली फिल्म गुडबाय (Goodby

Urmila Matondkar की शादी को हुए 5 साल, स्पेशल फोटो शेयर कर पति मोहसिन को दी बधाई
जानलेवा एक्‍सीडेंट को याद कर इमोशनल महिमा चौधरी बोलीं, ‘अजय-काजोल ने पूरी इंडस्‍ट्री से छ‍िपाई थी ये बात’
80 के दशक में हर डायरेक्टर की पहली पसंद था ये एक्टर, परिवार ने छोड़ा तो रहा पागलखाने में, अब गुमनाम

नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) साउथ में धमाल मचाने के बाद बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं. वह इस समय अपनी आने वाली फिल्म गुडबाय (Goodbye) की शूटिंग कर रही हैं. इस फिल्म में रश्मिका के साथ अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और नीना गुप्ता (Neena Gupta) लीड रोल में नजर आने वाले हैं. फिल्म से अमिताभ बच्चन का लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

गुडबाय रश्मिका की दूसरी बॉलीवुड फिल्म होने वाली है. अप्रैल में फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई थी. फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फैंस का इंतजार थोड़ा कम होने वाला है क्योंकि अमिताभ बच्चन का लुक रश्मिका के फैन पेज ने शेयर किया है.

गुडबाय के सेट से वायरल हो रही तस्वीर में अमिताभ बच्चन और रश्मिका एक फोन में देखते नजर आ रहे हैं. फोटो में बिग बी ने कुर्ता पजामा के साथ नेहरु जैकेट पहनी हुई है. वहीं सॉल्ट एंड पेपर हेयर में नजर आ रहे हैं. दूसरी तरफ रश्मिका कैजुअल लुक में हैं.

एकता कपूर गुड बाय को प्रोड्यूसर कर रही हैं. फिल्म की शूटिंग अप्रैल में शुरू हो चुकी है. एकता कपूर ने अमिताभ बच्चन के साथ काम करने का अपना अनुभव शेयर किया था. उन्होंने कहा था कि गुडबाय मेरे लिए बहुत ही स्पेशल सबजेक्ट है. इसमें इमोशन्स के साथ एंटरटेनमेंट भी है. यह हर परिवार की कहानी है. मिस्टर बच्चन के साथ काम करके थ्रिलर्ड हूं और खूबसूरत रश्मिका मंदाना भी इस फिल्म का हिस्सा हैं.

रश्मिका मंदाना ने अपना जन्मदिन गुडबाय के सेट पर ही मनाया था. उन्होंने सेट से अमिताभ बच्चन के साथ तस्वीर शेयर की थी. फोटोज में बिग बी मास्क लगाए रश्मिका के साथ खड़े नजर आ रहे हैं. यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं.

आपको बता दें गुडबाय में पहली बार नीना गुप्ता और अमिताभ बच्चन साथ में काम करने जा रहे हैं. इस फिल्म में रश्मिका, नीना गुप्ता और बिग बी के अलावा पवेल गुलाटी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे. वह अमिताभ बच्चन के बेटे का किरदार निभाएंगे. इस फिल्म को विकास बहल डायरेक्ट कर रहे हैं.