अभिषेक बच्चन ने फ्लॉप फिल्मों से तंग होकर कर लिया था बॉलीवुड छोड़ने का फैसला, जानिए फिर अमिताभ की बात से रुके

HomeCinema

अभिषेक बच्चन ने फ्लॉप फिल्मों से तंग होकर कर लिया था बॉलीवुड छोड़ने का फैसला, जानिए फिर अमिताभ की बात से रुके

फिल्म ‘रिफ्यूजी’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले अभिनेता अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘द बिग बुल

अक्षय कुमार से जैकलीन तक, बॉलीवुड में आने से पहले कुछ और काम किया करते थे आपके फेवरेट सेलेब्स
टाइगर श्रॉफ की ‘बागी 3’ ने पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस, जानें कलेक्शन
अजय देवगन-काजोल से लेकर शाहरुख खान-गौरी तक, इन बॉलीवुड सेलेब्स ने कम उम्र में कर ली थी शादी

फिल्म ‘रिफ्यूजी’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले अभिनेता अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘द बिग बुल’ (The Big Bull) की कामयाबी का जश्न मना रहे हैं. यह फिल्म 1992 स्कैम के आरोपी हर्षद मेहता (Harshad Mehta) की जिंदगी पर आधारित है. ‘द बिग बुल’ में अभिषेक की एक्टिंग को काफी सराहना मिली है, पर क्या आप जानते हैं कि अभिषेक की जिंदगी में एक वक्त ऐसा भी आया था जब उन्होंने बॉलीवुड से अलविदा लेने की तैयारी कर ली थी.

जी हां, अभिषेक ने बॉलीवुड छोड़ने का इरादा कर लिया था, लेकिन एक शख्स की सलाह के चलते उन्होंने इतना बड़ा कदम नहीं उठाया. वह शख्स कोई और नहीं बल्कि उनके पिता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) थे. अमिताभ बच्चन की उस सलाह के कारण ही अभिषेक बच्चन ने बॉलीवुड में अपने कदम जमाए रखे और इंडस्ट्री को कुछ यादगार फिल्में भी दीं, जिनमें धूम फ्रेंचाइजी की फिल्में, गुरु, पा और बोल बच्चन जैसी फिल्में शामिल हैं.

अभिषेक बच्चन ने उस दिन को याद किया, जब उन्होंने अपने पिता अमिताभ बच्चन की सालह पर बॉलीवुड इंडस्ट्री में रुकने का फैसला किया था. अभिषेक बच्चन ने कहा कि पब्किल प्लेटफॉर्म पर फेल होना काफी मुश्किलों भरा होता है. उस समय सोशल मीडिया नहीं था, लेकिन मीडिया के जरिए मैं पढ़ता था कि लोग मुझे गाली देते हैं और कहते हैं कि मुझे एक्टिंग नहीं आती है.