अनुपमा के सामने आया बीमारी का सच, मौत की बात सुनते ही वनराज को लगेगा झटका

HomeTelevision

अनुपमा के सामने आया बीमारी का सच, मौत की बात सुनते ही वनराज को लगेगा झटका

टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ (Anupamaa) के मेकर्स कहानी को हर दिन और अधिक दिवचस्प बना रहे हैं. हर दिन शो में एक नया मोड़ आ रहा है. अब समर ने वेलनेस सेंटर में

अस्पताल से सई को मिलेगी छुट्टी, निनाद संग लौटेगी चौहान हाउस
कोरोना के चलते टीवी एक्टर सूरज थापर की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती
Anupamaa की शूटिंग के बीच Rupali Ganguly को आई बेस्टफ्रेंड Jaswir Kaur की याद, शेयर की Unseen PICS

टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ (Anupamaa) के मेकर्स कहानी को हर दिन और अधिक दिवचस्प बना रहे हैं. हर दिन शो में एक नया मोड़ आ रहा है. अब समर ने वेलनेस सेंटर में ही अनुपमा (Rupali Ganguly) का नया घर तैयार किया है. समर (Paras Kalnawat) और वनराज (Sudhanshu Pandey) के अलावा पूरा शाह परिवार भी अब वेलनेस सेंटर पहुंच गया है. डॉ अद्वैत (Apurva Agnihotri) के वेलनेस सेंटर में भी अब सब रहेंगे.

इस सब के बीच अभी तक अनुपमा (Anupamaa) से सभी घरवालों ने उसकी बीमारी का सच छिपाया है, लेकिन ये सच ज्यादा दिन नहीं छिपने वाला. अनुपमा को बीमारी की भनक लग जाएगी. आने वाले एपिसोड में अनुपमा को डॉक्टर अद्वैत बीमारी के बारे में सब कुछ सच-सच बता देंगे. डॉक्टर अद्वैत अनुपमा को बताएंगे कि उसके गर्भाशय में कैंसर है. ये बात सुनते ही अनुपमा दंग रह जाएगी

अनुपमा (Anupamaa) सोच में डूब जाएगी, सोचने लगेगी की शायद इसी वजह से लोग उसकी केयर कर रहे हैं. अनुपमा को लगेगा कि उसका परिवार उसके बिना टूट जाएगा. परेशान होकर अनुपमा रोने लगेगी.

अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपाम (Anupamaa) परिवारवालों से अपनी नाराजगी जाहिर करेगी. वो दुख जताएगी कि लोग उसकी बीमारी और मौत की बात पर पर्दा डाल रहे हैं. अनुपमा के मुंह से मौत की बात सुनकर वनराज भड़क जाएगा और अनुपमा को डाटने लगेगा.

इससे पहले दिखाया गया था कि अनुपमा (Anupamaa) वनराज की तलाश में डॉक्टर अद्वैत के वेलनेस सेंटर पहुंचती है, जहां उसकी तबीयत बिगड़ जाती है. ऐसे में डॉक्टर अद्वैत, वनराज को अनुपमा की बीमारी के बारे में बताते हैं, जिसे जानकर वो शॉक में चला जाता है.