अदालत में सुनवाई से पहले राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी को लगा झटका, हारे ये बड़ा केस

HomeNews

अदालत में सुनवाई से पहले राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी को लगा झटका, हारे ये बड़ा केस

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके बिजनेसमैन पति राज कुंद्रा के सितारे इन दिनों गर्दिश में चल रहे हैं। अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें कुछ ऐप्स पर

रजनीकांत को दादा साहब फाल्के पुरस्कार: जानिए क्या है असली नाम और कैसे कुली से बने सिनेमा के ‘भगवान’
Choked actor Saiyami Kher hopes that OTT platforms don’t grow to be star-driven like Bollywood on this state of affairs – bollywood
Filmfare Awards 2020: आलिया-रणवीर की ‘गली ब्वॉय’ ने जीते 10 अवॉर्ड, पूरी लिस्ट

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके बिजनेसमैन पति राज कुंद्रा के सितारे इन दिनों गर्दिश में चल रहे हैं। अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें कुछ ऐप्स पर अपलोड करवाने के आरोप में फंसे राज कुंद्र फिलहाल सलाखों के पीछे हैं। आज राज की ज़मानत पर सुनवाई होनी है, लेकिन उससे पहले उन्हें और शिल्पा शेट्टी को एक और झटका लगा है। एक्टर-प्रोड्यूसर सचिन जोशी के साथ बॉम्बे हाईकोर्ट में चल रही गोल्ड स्कैम को लेकर लंबी लड़ाई को सचिन ने जीत लिया है और ये केस राज और शिल्पा हार गए हैं।

राज कुंद्रा और सतयुग गोल्ड के खिलाफ गोल्ड स्कैम केस को सचिन जोशी ने जीत लिया है। इतना ही नहीं कोर्ट ने सतयुग गोल्ड को सचिन को एक किलो सोना और 3 लाख रुपए का भुगतान करने के लिए कहा है।  केस जीतने के बाद सचिन ने कहा, ‘मेरी लड़ाई उन सभी के लिए थी जिन्होंने सतयुग गोल्ड की इस स्कीम में इनवेस्ट किया था और उन्हें कभी सोना कभी नहीं मिला’। आपको बता दें कि साल 2020 की शुरुआत में सचिन ने शिल्पा शेट्टी और उनके पति के खिलाफ एक शिकायत दर्ज की थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि उनके साथ शिल्पा और राज के नेतृत्व वाली सोने की ट्रेडिंग कंपनी सतयुग गोल्ड प्राइवेट लिमिटेड द्वारा धोखाधड़ी की गई थी।

आपको बता दें राज कुंद्रा को मुंबई क्राइम ब्रांच ने 19 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था। इस केस में राज समेत 11 और लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। कोर्ट ने राज को 23 जुलाई यानी आज तक के लिए पुलिस कस्टडी में भेज दिया था। आज राज की ज़मानत पर सुनवाई होनी है, आज तय होगा कि राज की कस्टडी आगे बढ़ जाएगी या उन्हें बेल मिल जाएगी। इस केस के बाद से राज और शिल्पा को सोशल मीडिया पर जबरदस्ट ट्रोल किया जा रहा है। हालांकि शिल्पा ने फिलहाल इस पूरे मामले पर चुप्पी साध रखी है।