अजय देवगन के साथ पान मसाला के एड में नजर आकर ट्रोल हुए शाहरुख खान, ये सेलेब्स भी कर चुके हैं पान मसाला प्रमोट

HomeCinema

अजय देवगन के साथ पान मसाला के एड में नजर आकर ट्रोल हुए शाहरुख खान, ये सेलेब्स भी कर चुके हैं पान मसाला प्रमोट

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान हाल ही में अजय देवगन के साथ विमल पान मसाला के एड में नजर आए हैं। अजय देवगन सालों से इस ब्रांड का चेहरा बने हुए हैं हालांक

Nora Fatehi ने Madhuri Dixit से की गुजारिश, इस डायरेक्टर से सिफारिश करने को कहा
Allu Arjun की ICON में हुई Rashmika Mandanna की एंट्री? बॉक्स ऑफिस पर टूटेंगे कई रिकॉर्ड्स
कंगना रनौत को जावेद अख्तर ने सुसाइड के लिए उकसाया था | Apologise to Hrithik else you’ll commit suicide Javed Akhtar provoked Kangana Ranaut

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान हाल ही में अजय देवगन के साथ विमल पान मसाला के एड में नजर आए हैं। अजय देवगन सालों से इस ब्रांड का चेहरा बने हुए हैं हालांकि शाहरुख खान इस फील्ड में नए आए हैं। एक्टर को अचानक पान मसाला प्रमोट करते देख सोशल मीडिया पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। इस एड की बदौलत ही शाहरुख खान और अजय देवगन को ऑनस्क्रीन साथ देखा गया है जिस पर लोगों का कहना है कि जो काम बड़े डायरेक्टर और प्रोड्यूसर नहीं कर सके वो इस एड ने कर दिया है। शाहरुख खान से पहले भी कई बॉलीवुड सेलेब्स पान मसाला के एड में नजर आ चुके हैं।

नवाब खानदान से ताल्लुक रखने वाले सैफ अली खान भी पान बहार पान मसाला के एड में नजर आ चुके हैं। एड मेकर्स पान बहार को एक रॉयल लुक देना चाहते थे जिसके लिए सैफ एक परफेक्ट चेहरा थे क्योंकि वो खुद नवाब फैमिली के सदस्य हैं।

पॉपुलर आइटम गर्ल सनी लियोनी भी पान मसाला प्रमोट कर चुकी हैं। एक्ट्रेस शिलाजीत पान मसाला की ब्रांड एंबेसेडर हैं। एड में सनी लियोनी को आइटम डांस करते देखा गया था।

कहो ना प्यार है और गदर जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस अमीषा पटेल महक पान मसाला प्रमोट करती नजर आई हैं। इस एड में अमीषा ने टैगलाइन- महक सिल्वर, मेरा दिलबर कहती दिखी थीं।

एक्टर गोविंदा भी अपने बेहतरीन अंदाज में पान मसाला पान-ए-शाही प्रमोट करते नजर आए हैं। गोविंदा के एड में नजर आने के बाद से ही इस पान मसाला की पॉपुलैरिटी बढ़ गई थी।