अक्षय कुमार ने पहली डेटिंग का सुनाया मजेदार किस्सा, बोले- ‘लड़की चाहती थी.

HomeCinema

अक्षय कुमार ने पहली डेटिंग का सुनाया मजेदार किस्सा, बोले- ‘लड़की चाहती थी.

कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के शो ‘द कपिल शर्मा शो’ (The Kapil Sharma Show) पर तमाम बॉलीवुड सेलेब्स मस्ती के साथ-साथ अपनी फिल्मों के प्रमोशन के

Dil Bechara के कई सीन में सुशांत सिंह राजपूत की नहीं थी आवाज़, एक्टर की मौत के बाद इस RJ ने की डबिंग
सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड पर आयशा कपूर का खुलासा मुझसे की थी बात Sushant Singh Rajput buddy ayesha adlakha revealed about sushant suicide
मेडिकल स्टोर्स पर कंडोम बेचने का काम करेंगी नुसरत, ‘जनहित में जारी’ होगी कहानी

कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के शो ‘द कपिल शर्मा शो’ (The Kapil Sharma Show) पर तमाम बॉलीवुड सेलेब्स मस्ती के साथ-साथ अपनी फिल्मों के प्रमोशन के लिए आते रहे हैं. इस वजह से यह शो काफी मजेदार बन पाया. दर्शकों को शो में कॉमेडी के अलावा स्टार्स के मजेदार किस्से सुनने को मिलते थे. पिछले कुछ समय से यह शो ऑफ एयर है और इसके फिर से शुरू होने की खबरें आ रही हैं. ऑफ एयर होने के बावजूद इस शो के कई पुराने वीडियो वायरल होते रहे हैं. इस शो में एक बार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने डेटिंग से जुड़ा एक मजेदार किस्सा सुनाया था, जो अब फिर से सुर्खियां बटोर रहा है.

बाकी सेलेब्स की तरह अक्षय कुमार भी अपनी फिल्म को प्रमोट करने के लिए शो में पहुंचे थे. अक्षय कुमार के साथ सेट पर एक्टर रितेश देशमुख भी थे. वे अपनी फिल्म ‘हाउसफुल 4′ के प्रचार के लिए गए थे. इस दौरान जब कपिल शर्मा ने उनसे पूछा, ‘अक्षय पाजी आपको लड़की ने क्या कहकर रिजेक्ट किया था?’ इसके जवाब में अक्षय ने अपनी पहली डेटिंग से जुड़ा किस्सा सुनाया. अक्षय ने कहा, ‘मैं थोड़ा शर्मीले किस्म का था और लड़की चाहती थी कि मैं उसके कंधे पर हाथ रखूं, उसे किस करूं, जो मैं कर नहीं पाया और फिर वह मुझे छोड़कर चली गई.

अक्षय की बात सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगते हैं. रितेश देशमुख कहते हैं, ‘इस स्टोरी पर कौन भरोसा करेगा, मुझे बताओ.’ रितेश के ऐसा कहते ही सभी और जोर से हंसने लगते हैं. इस पर कपिल एक बार फिर अक्षय से पूछते हैं, ‘आपने इस घटना से क्या सीखा?’ इस पर अक्षय ने अपने चिर-परिचित अंदाज में कहा, ‘इसके बाद मैंने पूरी तरह से यूटर्न ले लिया.’ अक्षय की इन बातों को सुनकर वहां मौजूद सभी लोग फिर जोर-जोर से हंसने लगे.