‘अंगूरी भाभी’ उर्फ शुभांगी अत्रे को मिला बिग बॉस 15 और नच बलिए 10 का ऑफर, इन रियलिटी शोज को लेकर बोली ये बड़ी बात

HomeTelevision

‘अंगूरी भाभी’ उर्फ शुभांगी अत्रे को मिला बिग बॉस 15 और नच बलिए 10 का ऑफर, इन रियलिटी शोज को लेकर बोली ये बड़ी बात

टीवी शो ' भाबी जी घर पर हैं ' में अंगूरी भाभी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे को रियलिटी शो बिग बॉस सीजन-15 और नच बलिए-10 का ऑफर मिला है।

Khatron Ke Khiladi 11 Contestants Final List Out: रोहित शेट्टी के इशारे पर नाचेंगे ये 12 कलाकार, केपटाउन में होगी शूटिंग
Indian Idol 12: जावेद अख्तर ने ट्रोल हो रही शण्मुखप्रिया को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान, कहा- ‘तुम्हारी काफी बुराई होनी चाहिए.
TRP List 9th Week 2021: खतरे में है ‘Anupamaa’ की गद्दी, इस हफ्ते मची भयंकर उथल-पुथल

टीवी शो ‘ भाबी जी घर पर हैं ‘ में अंगूरी भाभी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे को रियलिटी शो बिग बॉस सीजन-15 और नच बलिए-10 का ऑफर मिला है। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने खुद बताई है।

शुभांगी ने कहा कि कहा कि बीते साल की तरह इस साल भी मुझे रियलिटी शोज मेकर्स ने अप्रोज किया है। इस शोज में ‘बिग बॉस 15 ‘ और ‘नच बलिए 10’ का नाम शामिल है। ‘नच बलिए 10’ के मेकर ने मुझे मेरे पति पीयूष संग शामिल होने की बात कही है।

शुभांगी इस शो के प्रैक्टिट भी शुरू कर थी। हालांकि कोरोना वायरस का शिकार होने के बाद वह शांत हो गई हैं। वह कहती हैं कि ‘मैंने इसकी प्रैक्टिस करनी भी शुरू कर दी थी लेकिन, मुझे कोविड हो गया। अब मुझे यकीन है कि यह शो इस साल नहीं होगा। मैं जहां क्लासिकल डांसर हूं। वहीं, अपने पति को मुझे काफी नचाना पड़ेगा।’

बता दें कि शुभांगी न सिर्फ बेहतरीन एक्ट्रेस हैं बल्कि वह एक ट्रेन्ड कथक डांसर भी हैं। वह अक्सर अपने डांस के वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं । बिग बॉस 15 को लेकर शुभांगी अत्रे आगे कहती हैं कि यह शो एक अच्छा शो है हालांकि मैं इसके बारें में श्योर नहीं हूं। क्योंकि मैं विवादों से बहुत दूर रहना पसंद करती हूं। वह आगे कहती हैं कि मुझे बिग बॉस 14 के लिए भी अप्रोच किया गया था। अब इस बार भी मुझे इसका ऑफर मिला। इस शो को लेकर शुभांगी कहती हैं इसका कॉन्सेप्ट ही ऐसा की न चाहते हुए भी आपको कई बार गाली-गलौच करनी पड़ती है। मेरी बेटी 15 साल की है। मैं उसके सामने गलत उदाहरण पेश नहीं करना चाहती।