हैदराबाद कांड और गुस्सा जाहिर किया सिनेमा जगत के मशहूर लोगों ने

HomeNews

हैदराबाद कांड और गुस्सा जाहिर किया सिनेमा जगत के मशहूर लोगों ने

हैदराबाद कांड और गुस्सा जाहिर किया सिनेमा जगत के मशहूर लोगों ने दिल्ली में निर्भया के बाद देश में लगातार महिलाओं के साथ रेप होते रहे हैं। आज एक बार फ

“I don’t wish to subject a cheque simply to place it on social media,” says rapper Baba Sehgal – music
‘We’re planning to renew the shoot of Sadak 2 by first week of July. We must construct a small set for the track’: Mukesh Bhatt – bollywood
क्या सुशांत सिंह राजपूत के गम में उनके कुत्ते ने भी दम तोड़ा? जानिए क्या है सच्चाई

हैदराबाद कांड और गुस्सा जाहिर किया सिनेमा जगत के मशहूर लोगों ने

दिल्ली में निर्भया के बाद देश में लगातार महिलाओं के साथ रेप होते रहे हैं। आज एक बार फिर हैदराबाद में एक महिला डॉक्टर के साथ रेप कर उसे जला दिया गया। इस बर्बरता के बाद देशभर में गुस्सा देखा जा रहा है। सोशल मीडिया से लेकर सड़कों तक लोगों में गुस्सा देखा जा रहा है। इतना ही नहीं बॉलीवुड भी गुस्से में नजर आ रहा है। ये खबर सुनने के बाद बॉलीवुड के कई स्टार्स ने ट्विटर के जरिए अपनी नाराजगी जाहिर की है।

Image result for hyderabad kand


हैदराबाद कांड रितेश देशमुख ने कहा कि एक समाज के तौर पर हमें इस बात के लिए शर्मिंदा होना चाहिए कि हमारी बहनें सुरक्षित नहीं हैं। तो वहीं अक्षय कुमार ने ट्विटर पर लिखा कि चाहे वो हैदराबाद रेप केस हो, तमिलनाडु रेप केस हो या रांची में लॉ स्टूडेंट के साथ हुआ गैंगरेप, हम एक समाज के तौर पर हार रहे हैं। झंकझोर कर रख देने वाले #Nirbhaya केस को 7 साल हो चुके हैं और हमारी नैतिकता अभी भी तार-तार है। हमें कड़े नियमों की जरूरत है। ये अब ‘बंद’ होना चाहिए, सख्त कानून की जरूरत है।

केवल पुरुष एक्टर ही नहीं फिमेल एकट्रेस ने भी अपना गुस्सा जाहिर किया, यामी गौतम ने लिखा कि हर तरफ गुस्सा, दु:ख और सदमा फैला हुआ है। इतना जागरुक होने के बाद भी ऐसे मामले सामने आते हैं। ऐसी हरकतें करने वालों को क्या कानून से डर नहीं लगता? हम एक समाज के तौर पर विफल हो चुके हैं। तो वहीं टीवी शो क्राइम पैट्रोल के होस्ट एक्टर अनूप सोनी ने कहा कि ‘हम ने फिर बेटी, बहन और दोस्त को खो दिया। अनूप का कहना है कि जब तक सजा सख्त से सख्त नहीं होगी, हम नहीं सुधरेंगे।



फरहान अख्तर ने लिखा कि उन आदमियों ने महिला डॉक्टर के साथ जो किया वो याद दिलाता है कि ऐसे मामलों में त्वरित सुनवाई और न्याय ना करके हमने अपनी सोसाइटी को किस कदर असुरक्षित बना लिया है। इस दुख भरी घड़ी में मेरी संवेदनाएं उस परिवार के साथ हैं।

–शाम्भवी मिश्रा


Saina Nehwal बहुत जल्द पर्दे पर होगी सायना नेहवाल की बायोपिक
Rajpal Yadav जानिए इनके जीवन से जुडी कुछ खास बातें