‘स्त्री रोग विभाग’ में गायनेकोलॉजिस्ट के रोल में दिखेंगे आयुष्मान खुराना, अलाया होंगी हीरोइन

HomeNews

‘स्त्री रोग विभाग’ में गायनेकोलॉजिस्ट के रोल में दिखेंगे आयुष्मान खुराना, अलाया होंगी हीरोइन

'स्त्री रोग विभाग' में गायनेकोलॉजिस्ट के रोल में दिखेंगे आयुष्मान खुराना, अलाया होंगी हीरोइन शुभ मंगल ज्यादा सावधान के बाद अब आयुष्मान खुराना एक बार

विवेक अग्निहोत्री का कहना है कि सुशांत सिंह राजपूत को हेट स्टोरी से बॉलीवुड में पदार्पण करना था: ‘बालाजी ने उन्हें नहीं छोड़ा’ – बॉलीवुड
Sonakshi Sinha replies to trolls day after quitting Twitter: ‘I’ve taken away that entry you needed to me’ – bollywood
Soni Razdan on folks flouting norms throughout Unlock 1.0: Social distancing isn’t within the DNA of our nation – bollywood

‘स्त्री रोग विभाग’ में गायनेकोलॉजिस्ट के रोल में दिखेंगे आयुष्मान खुराना, अलाया होंगी हीरोइन

शुभ मंगल ज्यादा सावधान के बाद अब आयुष्मान खुराना एक बार फिर अपनी अगली फिल्म की तैयारी में लग गए है। शभ मंगल ज्यादा सावधान में गे का रोल करने के बाद अब आयुष्मान खुराना अपने अगले प्रोजेक्ट के साथ रेडी हैं। आयुष्मान अपनी अगली फिल्म में एक स्त्री रोग विशेषज्ञ का रोल निभाने जा रहे हैं। फिल्म का नाम ‘स्त्री रोग विभाग’ होगा जो कि सोशल कॉमेडी होगी और आयुष्मान इसमें गायनेकोलॉजिस्ट की भूमिका में नजर आएंगे।

अनुभूति कश्यप करेंगी निर्देशन

खबरों के अनुसार इस फिल्म में आयुष्मान के साथ बतौर हीरोइन के तौर पर अलाया फर्नीचरवाला को कास्ट किया जाएगा जो कि हाल ही में सैफ अली खान की फिल्म जवानी जानेमन में नजर आई थीं। बता दें कि इस फिल्म में अलाया फर्नीचरवाला ने सैफ अली खान की बेटी का किरदार निभाया था और उन्हें अपनी एक्टिंग के लिए काफी तारीफें भी मिली थीं। आपको बताते चले क अलाया पूजा बेदी की बेटी हैं। फिल्म को लोगों का भी भरपूर प्यार मिला था। इस फिल्म से सैफ अली खान ने भी फिल्मी दुनिया में कम बैक किया था। बता दें कि इस फिल्म ‘स्त्री रोग विभाग’ का निर्देशन अनुभूति कश्यप करेंगी जो कि अनुराग कश्यप की बहन हैं। आपको बताते चले कि वह अफसोस नाम की वेब सीरीज बना चुकी हैं।

‘स्त्री रोग विभाग’ से पहले अनेक

आयुष्मान इन दिनों अपनी हालिया रिलीज हुई फिल्म शुभ मंगल ज्यादा सावधान की सक्सेस को जमकर एन्जॉय कर रहे हैं। होमोसेक्सुअलिटी जैसे विषय पर बनी इस फिल्म ने एक हफ्ते में 45 करोड़ रुपये की कमाई की है जो कि अभी तक जारी है। फिल्म में जितेंद्र कुमार उनके लव पार्टनर का निभा रहे हैं। आपको बता दें कि आयुष्मान अपनी स्त्री रोग विभाग से पहले अनुभव सिन्हा की फिल्म ‘अनेक’ की शूटिंग करेंगे। हालांकि अभी तक फिल्म कब रिलीज होगी इस बात का खुलासा अभी तक नहीं किया गया है।