HomeCinemaNews

सोनम कपूर, सुशांत की मौत के बाद फिर हुईं ट्रोल | Sonam Kapoor insensitive touch upon privilege amidst sushant singh rajput suicide debate

[ad_1] शेयर किए थे स्क्रीनशॉट सोनम कपूर ने स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए दिखाया था कि उन्हें लगातार कैसी कैसी बातें, उनके सोशल मीडिया पर कही जा रही है

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड, अंकिता लोखंडे से करते थे प्यार ब्रेकअप से टूटा दिल Sushant Singh Rajput Suicide cause revealed he needs ankita lokhande again element inside
राब्ता छोड़ने पर आलिया भट्ट पर भड़के थे सुशांत सिंह राजपूत When Aali Bhatt strolling out of Raabta Sushant singh rajput cryptic tweet viral
फादर्स डे पर देखें पिता-संतान के रिश्ते को बयां करने वाली बॉलीवुड की ये फिल्में

[ad_1]

शेयर किए थे स्क्रीनशॉट

शेयर किए थे स्क्रीनशॉट

सोनम कपूर ने स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए दिखाया था कि उन्हें लगातार कैसी कैसी बातें, उनके सोशल मीडिया पर कही जा रही हैं। लोग लगातार उन्हें मेसेज कर उन्हें परेशान कर रहे हैं और ऐसी बातें बोल रहे हैं जो कोई नहीं सुनना चाहेगा।

लोग कर रहे हैं कैसी बातें

लोग कर रहे हैं कैसी बातें

लोगों ने सोनम को यहां तक लिखा है कि सुशांत की जगह तुम्हें मरना चाहिए था। तुम्हारे पिता भी वही दुख झेलें जो उसके पिता झेल रहे हैं। तुम भी आगे चलकर ऐसा ही दुख झेलो। सोनम ने लोगों से स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए पूछा कि क्या उन्हें ऐसी बातें सुनाना सही है?

कमेंट किए बंद

कमेंट किए बंद

सोनम कपूर ने तंग आकर अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर कमेंट सेक्शन ही बंद कर दिया है। लोग लगातार सोनम को बेहद ही अपमानजनक बातें लिख रहे थे और सोनम ने इसके खिलाफ अपना पक्ष रखा।

फैल रहा है ज़हर

फैल रहा है ज़हर

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद सोशल मीडिया पर अलग ही तरह का ज़हर फैलता जा रहा है। लोग स्टार किड्स को लगातार बुरा भला कह रहे हैं और उनका अपमान कर रहे हैं।

केवल निगेटिव बातें

केवल निगेटिव बातें

ट्विटर, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर केवल निगेटिव बातें ही चल रही हैं। आप जहां देखेंगे वहां कोई ट्वीट किसी स्टार किड को गाली देते दिखाई दे रहे हैं तो कोई नेपोटिज़्म की वजह से सुशांत की आत्महत्या को मर्डर करार दे रहे हैं।

सितारे छोड़ रहे हैं ट्विटर

सितारे छोड़ रहे हैं ट्विटर

सितारे इस समय ट्विटर छोड़ रहे हैं। जहां सोनाक्षी सिन्हा ने लिखा कि वो इतनी निगेटिविटी नहीं झेल सकती हैं। आग लगे बस्ती में, मैं अपनी मस्ती में। वहीं साकिब सलीम ने लिखा कि ट्विटर से बहुत प्यार था लेकिन अब इसमें वो बात नहीं रही।

कम हो रही है पहुंच

कम हो रही है पहुंच

वहीं दूसरी तरफ, बॉलीवुड के स्टार किड्स के फॉलोअर्स की संख्या लगातार कम हो रही है। आलिया भट्ट, सोनम कपूर, सोनाक्षी सिन्हा, अनन्या पांडे ने पिछले एक हफ्ते में अपने काफी फॉलोअर्स खो दिए।

सोच समझ कर बोलने की ज़रूरत

सोच समझ कर बोलने की ज़रूरत

फिलहाल इस समय लोगों को बहुत ही ज़्यादा सोच समझ कर बातें करने की ज़रूरत है। उनकी कड़वी बातें कब किसके दिल पर कितना असर कर जाएंगी ये कोई नहीं जानता। लेकिन ये सब जानते हैं कि तीखे शब्द आप कभी वापस नहीं ले पाएंगे।

नाज़ुक है माहौल

नाज़ुक है माहौल

इस समय बॉलीवुड फैन्स पूरी तरह से ए लिस्ट स्टार्स के खिलाफ हो चुके हैं और माहौल बहुत ही नाज़ुक बन चुका है। सोशल मीडिया पर करण जौहर, सलमान खान और एकता कपूर को सीधा सुशांत की मौत का दोषी बताया जा रहा है।

कब होगी शांति

कब होगी शांति

पता नहीं इस पूरे मामले में शांति कब होगी और कैसे होगी। क्या ये बस वक्ती जज़्बात हैं जो फूटकर बाहर आ रहे हैं या वाकई बॉलीवुड में कुछ बदलने वाला है ये तो समय बताएगा। पर सवाल ये है कि कि क्या वाकई किसी की गलती है?

[ad_2]

Source link