HomeCinemaNews

सुशांत सिंह राजपूत को याद कर इमोशनल हुईं श्रद्धा कपूर, बोलीं- यकीन करना बहुत मुश्किल

[ad_1] पुनः संशोधित

Trending Jokes -A man thinks एक आदमी अपनी लाइफ
राखी सावंत के सपने में आए सुशांत सिंह राजपूत, कही यह बात
एक्टर बनने से पहले ट्यूशन पढ़ाते थे सुशांत सिंह राजपूत, अपनी कमाई से खरीदी थी पहली बाइक

[ad_1]







पुनः संशोधित शुक्रवार, 19 जून 2020 (16:16 IST)


की आत्महत्या की खबर सुनकर बॉलीवुड के कई सितारे सदमे में आ गए हैं।

सोशल मीडिया पर उनके फैंस और करीबी लगातार पोस्ट साझा करते हुए उन्हें याद कर रहे हैं। सुशांत के साथ सुपरहिट फिल्म ‘छिछोरे’ में काम करने वालीं एक्ट्रेस ने भी सुशांत को लेकर शेयर किया है।


श्रद्धा कपूर ने अपनी और सुशांत की तस्वीर शेयर करते हुए दिल को छू लेने वाला एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। श्रद्धा ने अपनी इस पोस्ट में लिखा, ‘जो कुछ भी हुआ है उसे स्वीकार करने की बहुत कोशिश कर रही हूं। इस पर यकीन करना बहुत मुश्किल हो रहा है। सुशांत… सबसे प्यारे सुष… बहुत विनम्र, बुद्धिमान, जीवन को लेकर जिज्ञासु, हर चीज और हर जगह पर सुंदरता देखने वाले, अपनी ही धुन पर नाचते वाले।’


श्रद्धा ने आगे लिखा ‘मैं हमेशा सुशांत को सेट पर देखने के लिए उत्सुक रहती थीं। बस यही सोचती थीं कि हम दोनों अब आगे क्या दिलचस्प बातचीत करेंगे। जो लोगों की चिंता करते थे और उन्हें खुश देखना चाहते थे। एक शानदार को-एक्टर होने के साथ सुशांत अपने दिल और आत्मा को अपने काम में लगाता था और वह एक अद्भुत इंसान था।’


वह लोगों की परवाह करता था और उन्हें खुश देखना चाहता था। उसकी मुस्कान, कॉसमॉस के बारे में हमारी की गई बातचीत, अलग-अलग दर्शन, जिन क्षणों को हमने एक साथ बिताया, वे रोमांच से भरे हुए थे। सुशांत प्रकृति से बहुत प्यार करता था। उन्होंने लेंस के माध्यम से चीजों को देखा और अपने आसपास के सभी लोगों के साथ साझा करना चाहा। मुझे तुम्हारी याद आ रही है। सबसे प्यारे सुष।



बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म ‘छिछोरे’ में वो श्रद्धा कपूर के साथ नजर आए थे। दोनों के अभिनय को इस फिल्म में खूब सराहा गया था। वहीं सुशांत ने लॉकडाउन से पहले फिल्म दिल बेचारा की शूटिंग कर ली थी। ये फिल्म लॉकडाउन की वजह से रिलीज नहीं हो पाई थी। अब फिल्म के ओटीटी प्लेटफॉर्म की रिलीज की खबर है।

.

[ad_2]