‘सीटी मार’ के लिए सलमान खान ने किया अल्लू अर्जन का शुक्रिया, बोले- ‘आपकी हर बात कमाल है’

HomeCinema

‘सीटी मार’ के लिए सलमान खान ने किया अल्लू अर्जन का शुक्रिया, बोले- ‘आपकी हर बात कमाल है’

कई दिनों से फैंस को सलमान खान की फिल्म का इंतजार था। सलमान के फैंस उन्हें स्क्रीन पर काफी मिस कर रहे थे। ऐसे में सलमान ने 'राधे योर मोस्ट वॉन्टेड भाई'

सलमान खान की बहन अलवीरा और अर्पिता को हुआ कोरोना, ऐक्टर ने किया कन्फर्म
करण सिंह ग्रोवर ने छोड़ा कसौटी ज़िंदगी की, कटी थी फीस | Karan singh grover quits enjoying mr Bajaj in Kasauli zindagi kay 2 after pay lower
पहली बार Ranveer Singh संग रोमांस करेंगी Katrina Kaif!! इस डायरेक्टर ने किया ये कमाल

कई दिनों से फैंस को सलमान खान की फिल्म का इंतजार था। सलमान के फैंस उन्हें स्क्रीन पर काफी मिस कर रहे थे। ऐसे में सलमान ने ‘राधे योर मोस्ट वॉन्टेड भाई’ की रिलीज डेट का एलान कर फैंस का एक्साइटमेंट बढ़ा दिया। हाल ही में फिल्म का डांस नंबर ‘सीटी मार’ रिलीज किया गया है। इस गाने ने रिलीज के साथ ही फैंस के बीच एक्साइटेमेंट को बढ़ा दिया है। अब इस गाने के लिए सलमान खान ने साउथ इंडियन फिल्मों के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन का धन्यवाद किया है।

सलमान खान ने इस गाने की लिंक ट्विंटर पर शेयर करते हुए लिखा, ‘अल्लु अर्जुन सीटी मार के लिए शुक्रिया, आपने जिस तरह इस सॉन्ग में परफॉर्म किया है वह कमाल है। आपका डांस, स्टाइल और सादगी हर बात कमाल है। ध्यान रखना और सुरक्षित रहना। आपके परिवार को ढेर सारा प्यार। लव यू भाई।

सलमान के इस ट्वीट पर अल्लू अर्जुन ने भी रिप्लाय किया है। अल्लू अर्जुन ने इस ट्वीट पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘शुक्रिया सलमान गुरू। आपसे कॉम्प्लिमेंट मिलना बहुत बड़ी बात है। यह बहुत ही प्यारा जेस्चर है। राधे का जादू स्क्रीन पर देखने का इंतजार है और देखना चाहता हूं कि फैन्स का सीटी मार आपके साथ कैसा रहता है। प्यार के लिए शुक्रिया।

बता दें कि सलमान खान की फिल्म का ये गाना 2017 में रिलीज हुई तेलुगु फिल्म का रीक्रिएशन है। तेलुगू फिल्म का गाना अल्लू अर्जुन पर ही फिल्माया गया है। गाने के हिंदी वर्जन में सलमान खान नजर आ रहे हैं। इसी वजह से सलमान खान ने ‘सीटी मार’ गाने के लिए अल्लू अर्जुन का धन्यवाद किया है।