सारा अली खान एयरपोर्ट से आ रही थीं बाहर, तभी शख्स करीब आया और.

HomeCinema

सारा अली खान एयरपोर्ट से आ रही थीं बाहर, तभी शख्स करीब आया और.

अपने चुलबुल अंदाज से फैंस को दीवाना बनाने वालीं एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी एक्टिव रहती हैं. इन दिनों वह

Govinda ने फिल्म इंडस्ट्री पर लगाया साजिश रचने का आरोप, अमिताभ बच्चन को लेकर कही हैरान करने वाली बात
स्नेहा उल्लाल का ब्राइडल फोटोशूट वायरल, यूजर्स बोले- ऐश्वर्या राय की ‘कॉपी’
सलमान खान को मिल रहा है इस संगठन से सपोर्ट | Salman Khan will get assist from FWICE amid allegations after Sushant Singh Rajput’s demise

अपने चुलबुल अंदाज से फैंस को दीवाना बनाने वालीं एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी एक्टिव रहती हैं. इन दिनों वह परिवार के साथ खूब टाइम स्पेंड कर रही हैं. हाल ही में हमेशा हंसने-खिलखिलाने वाली सारा का गुस्सा लोगों के सामने आया. सारा को गुस्सा तब आया जब वह एयरपोर्ट से बाहर आ रही थीं और इस दौरान एक शख्स उनके पास आया और अपना मास्क उतारकर सेल्फी लेना गया. ये देख सारा से रहा नहीं गया और गुस्से (Sara Ali Khan Became Angry) में आया दो-चार बातें सुना डालीं.

दरअसल, सारा अली खान (Sara Ali Khan) हाल ही में एयरपोर्ट से से बाहर आ रही थीं. इस दौरान उन्होंने फेस शील्ड और मास्क लगाया हुआ था. जैसे ही वह एयरपोर्ट से बाहर पहुंचीं, तभी एक शख्स उनके पास पहुंचा और मास्क उतारकर सेल्फी लेने लगा. उस शख्स का इस हरकत पर सारा आग बबूला हो गई और उन्होंने उससे कह डाला ‘ये क्या कर रहे हो?’.

इसके बाद हाथ जोड़कर वह खड़े सभी लोगों को समझाने लगीं कि ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए. ये कहते हुए सारा पैप्स को थैंक्यू करते हुए अपनी कार में बैठ गईं.