सम्राट लेगा चौहान हाउस में एंट्री, व‍िराट और सई को करेगा अलग!

HomeTelevision

सम्राट लेगा चौहान हाउस में एंट्री, व‍िराट और सई को करेगा अलग!

टीवी शो गुम है किसी के प्यार में (Ghum hai kisikey pyaar mein) एक बार फिर से बड़ा धमाका होने वाला है. दरअसल शो के अपकमिंग एपिसोड में सई और विराट पाखी

‘अंगूरी भाभी’ उर्फ शुभांगी अत्रे को मिला बिग बॉस 15 और नच बलिए 10 का ऑफर, इन रियलिटी शोज को लेकर बोली ये बड़ी बात
Imlie Spoiler Alert: इमली के चलते उतरेगा मालिनी के चेहरे से शराफत का नकाब, आदित्य के पैरों तले खिसकेगी जमीन
Dance Deewane: सोनू सूद के सामने फूट-फूट कर रोईं भारती स‍िंह, कहा- अब मां नहीं बनना चाहती

टीवी शो गुम है किसी के प्यार में (Ghum hai kisikey pyaar mein) एक बार फिर से बड़ा धमाका होने वाला है. दरअसल शो के अपकमिंग एपिसोड में सई और विराट पाखी को बड़ा झटका देने वाले हैं जिससे पाखी के अरमानों पर पानी फिर सकता है.

अब गुम है किसी के प्यार में (Ghum hai kisikey pyaar mein) की कहानी ऐसा मोड़ लेने वाली है जिससे शो में हाई वोल्टेज ड्रामा का माहौल रहेगा. दरअसल सम्राट का किरदार निभाने वाले एक्टर योगेंद्र विक्रम सिंह की वापसी होने वाली है, कहा जा रहा है कि अब सम्राट विराट के लिए मुश्किलें पैदा करने वाला है.

सम्राट की वापसी होने वाली है. सबको लगेगा कि सम्राट विराट और सई के प्यार की सुरक्षा करेगा. मगर, चव्हाण परिवार में कदम रखते ही सम्राट सभी के सामने हैरान कर देना वाला फैसला लेगा. सम्राट यह ऐलान करेगा की वह पत्रलेखा को तलाक देने वाला है. इतना ही नहीं सम्राट विराट को अपनी शादी की अंगूठी देते समय पाखी की जिम्मेदारी भी सौंपेगा. सम्राट की वापसी से विराट के सामने सई और पाखी में से किसी एक को चुनने की नौबत आने वाली है.