सई और विराट में शुरू होगी अनबन, बूढ़ी औरत बताएगी सम्राट का सच

HomeTelevision

सई और विराट में शुरू होगी अनबन, बूढ़ी औरत बताएगी सम्राट का सच

टीवी सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ नील भट्ट और आएशा सिंह स्टारर सीरियल के करेंट ट्रैक में विराट के भाई सम्राट की एंट्री हो चुकी है। सई और विराट हन

Anupamaa और Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin समेत इन 9 टीवी शोज में हैं 2-2 विलेन,
Indian Idol 12 होस्ट Aditya Narayan और KBC होस्ट Amitabh Bachchan समेत विवाद में फंस चुके हैं ये स्टार्स, किसी ने मांगी माफी तो किसी पर हुई FIR
Barrister Babu में बड़ी बोंदिता का किरदार निभाएंगी Kanika Mann, इन अदाकाराओं के जबड़े से छीना रोल

टीवी सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ नील भट्ट और आएशा सिंह स्टारर सीरियल के करेंट ट्रैक में विराट के भाई सम्राट की एंट्री हो चुकी है। सई और विराट हनीमून मनाने घर से दूर एक हिल स्टेशन पर हैं और यहीं से सीरियल की कहानी पूरी तरह से बदलने वाली है। ‘गुम है किसी के प्यार में’ में अभी तक दिखाया जा चुका है कि सई और विराट के बीच पाखी की बात को लेकर बहस हो जाती है लेकिन विराट ऐन मौके पर सारी बात संभाल लेता है।

विराट और सई अपनी शादी की सालगिरह मनाएंगे। इस जश्न में सनी और मोहित भी शामिल होंगे। सई और विराट एक-दूसरे से वादा करेंगे कि वो हमेशा साथ रहेंगे, लेकिन कुछ ही घंटे के भीतर दोनों की जिंदगी पूरी तरह से बदलने वाली है।

सई और विराट एक ऐसी बूढ़ी औरत से टकराने वाले हैं, जिसके जरिए उन्हें सम्राट का असली सच पता चलेगा। ये बूढ़ी औरत सम्राट के साथ ही रहती है और जल्द ही वो सई और विराट से छोटे सम्राट-विराट की मुलाकात करवाने वाली है। बीते महीनों में सम्राट कहां था, क्या कर था? किसी को कुछ भी नहीं मालूम है। ऐसे में बूढ़ी औरत की एंट्री से सई और विराट एक बड़ा राज जान सकेंगे।

पाखी भी जल्द ही सई और विराट का पीछा करते-करते हिल स्टेशन पहुंच जाएगी। पाखी को शक हो जाएगा कि विराट सई को किसी ऑफिशियल ट्रिप पर नहीं ले गया है। आने वाले दिनों में स्टार प्लस के इस सीरियल में बड़ा बदलाव देखने को मिलने वाला