संजय दत्त की बायोपिक के Sanju थे रणबीर कपूर, मगर ‘कमली’ विक्की कौशल ने किया था सही मायनों में Roar

HomeCinema

संजय दत्त की बायोपिक के Sanju थे रणबीर कपूर, मगर ‘कमली’ विक्की कौशल ने किया था सही मायनों में Roar

संजय दत्त की ज़िंदगी के कुछ हिस्सों पर बनी बायोपिक फ़िल्म संजू की रिलीज़ को आज (29 जून) तीन साल पूरे हो गये। 2018 में रिलीज़ हुई राजकुमार हिरानी निर्द

जावेद अख्तर पर भड़कीं कंगना रनौत, कहा- एक थी शेरनी …और एक भेड़ियों का झुंड
सड़क 2 भी होगी ओटीटी पर रिलीज? Sadak 2 taking pictures will begin quickly and it’ll launch on OTT
Pooja Bhatt का खुलासा संजय दत्त को पहली बार KISS करने पर एक्ट्रेस के पिता ने दी थी ये सलाह, रखती हैं हमेशा याद

संजय दत्त की ज़िंदगी के कुछ हिस्सों पर बनी बायोपिक फ़िल्म संजू की रिलीज़ को आज (29 जून) तीन साल पूरे हो गये। 2018 में रिलीज़ हुई राजकुमार हिरानी निर्देशित इस फ़िल्म में संजय दत्त का किरदार रणबीर कपूर ने निभाया था।

रणबीर ने जिस तरह से संजय के हाव-भाव, चाल-ढाल और भाव प्रदर्शन को पर्दे पर उतारा था, वो अद्भुत था, मगर इस कहानी में जिस शख़्स ने Roaring परफॉर्मेंस दी, वो विक्की कौशल थे। संजय के अभिन्न मित्र कमलेश यानी कमली के किरदार में विक्की ने जो समां बांधा, वो ना सिर्फ़ फ़िल्म के लिए बल्कि ख़ुद विक्की के लिए भी बेहद कामयाब रहा। संजू के 3 साल पूरे होने पर विक्की ने इंस्टाग्राम स्टोरी के ज़रिए फ़िल्म को याद करते हुए इस प्यार के लिए आभार जताया।

दोस्त के हर अच्छे-बुरे में साथ देने वाले कमली के किरदार में विक्की ने अपनी बेहतरीन अभिनय क्षमता नमूना पेश किया था। उनका रोर कहने का अंदाज़ बहुत लोकप्रिय हुआ था। विक्की की रणबीर के साथ यह दूसरी फ़िल्म थी। इससे पहले अनुराग कश्यप की बॉम्बे वेलवेट में विक्की इंस्पेक्टर बासिल का रोल निभा चुके थे। उस फ़िल्म के हीरो रणबीर थे, मगर संजू में विक्की ने रणबीर के साथ कंधे से कंधा मिलाकर परफॉर्म किया था।

संजू तक छोटे-बड़े किरदारों में 10 से अधिक फ़िल्में कर चुके विक्की के करियर की यह पहली बड़ी कमर्शियल सफलता थी। संयोग देखिए इस फ़िल्म के लगभग 3 साल बाद विक्की कटरीना कैफ़ को डेट करने के लिए ख़बरों में रहते हैं, जो एक समय में रणबीर कपूर के साथ रिलेशनशिप में रही थीं। संयोग यह भी कि संजू में रणबीर को विक्की की गर्लफ्रेंड के साथ फ्लर्ट करते हुए दिखाया गया था। यह भूमिका करिश्मा तन्ना ने निभायी थी।