शो में सबके सामने अरुणिता के साथ रोमांटिक हुए पवनदीप, कुमार सानू ने गाया गाना

HomeTelevision

शो में सबके सामने अरुणिता के साथ रोमांटिक हुए पवनदीप, कुमार सानू ने गाया गाना

इंडियन आइडल 12(Indian Idol 12) के रविवार का एपिसोड फुल रोमांस से भरा है क्योंकि आज शो में कुमार सानू(Kumar Sanu) और अनुराधा पौडवाल(Anuradha Paudwal) ब

दिवंगत पिता के नाम बेटे की इमोशनल पोस्ट:’अनुपमा’ के एक्टर पारस कलनावत ने लिखा – मैं तो बस कमाता था, घर तो अब भी पापा ही चलाते थे
Indian Idol में नेहा कक्कड़ की जगह जज बनकर आए अनु मलिक, शो से हुईं आउट, जानें वजह
KBC 13: बिग बी ने बता दी है रजिस्ट्रेशन की तारीख, आप भी पा सकते हैं फिर से करोड़ों कमाने का मौका

इंडियन आइडल 12(Indian Idol 12) के रविवार का एपिसोड फुल रोमांस से भरा है क्योंकि आज शो में कुमार सानू(Kumar Sanu) और अनुराधा पौडवाल(Anuradha Paudwal) बतौर गेस्ट हैं. कंटेस्टेंट्स एक के बाद एक रोमांटिक गाना गाकर शो का माहौल रोमांस से भर रहे हैं. शो की पहली परफॉर्मेंस थी आशीष कुल्कर्णी और सायली कांबली ने दी. दोनों की परफॉर्मेंस को सभी ने काफी पसंद किया.

इसके बाद शो की पॉपुलर जोड़ी पवनदीप राजन और अरुणिता ने परफॉर्म किया. दोनों की परफॉर्मेंस से पहले हिमेश रेशमिया कहते हैं कि आज पवनदीप के एक्सप्रेशन खुलकर दिखेंगे क्योंकि उनके लिए सप्राइज है. इसके बाद पवनदीप की दोनों बहनें स्टेज पर आती हैं जिन्हें देखकर पवदीप काफी खुश हो जाते हैं.

इस दौरान आदित्य, पवनदीप की बहनों से पूछते हैं कि उन्हें कैसी भाभी चाहिए? जिसके बाद वो कहती हैं कि जो सुंदर हो और अच्छी सिंगर हो. फिर आदित्य, अरुणिता से कहते हैं कि ऐसी लड़की कहां मिलेगी? आदित्य, पवनदीप और अरुणिता की टांग खींचते हैं.

इसके बाद हिमेश रेशमिया के कहने पर कुमार सानू, पवनदीप को रोमांस सिखाते हैं. वह गाना गाते हैं दो दिल मिल रहे हैं. इस गाने के दौरान कुमार सानू, पवनदीप और अरुणिता को साथ में खड़ा करते हैं और पवनदीप की आंखें खोलते हैं और कहते हैं कि सामने देखो.

ये मोमेंट काफी मजेदार था जिसे देखकर सभी हंसने लग जाते हैं. इसके बाद कुमार सानू कहते हैं कि अभी सिखाया है इन्हें, लेकिन थोड़ा टाइम लगेगा. आने वाले सालों में पवनदीप सब सीख लेंगे.