विराट बनने से इन 4 कलाकारों ने कर दिया था इंकार, Neil Bhatt के हाथ लगी बाजी

HomeTelevision

विराट बनने से इन 4 कलाकारों ने कर दिया था इंकार, Neil Bhatt के हाथ लगी बाजी

टीवी सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ के लीड एक्टर नील भट्ट ने अपनी जबरदस्त अदाकारी से लाखों-करोड़ों दिलों में खास जगह बना ली है। बहुत कम लोग जानते ह

इंडियन आइडल 12: शो के बीच में ही मेकर्स ने कंटेस्टेंट्स को भेजा घर, ये है वजह
टीवी पर होगी शक्तिमान की वापसी, मुकेश खन्ना ने कंफर्म किया सीक्वल
सलमान खान नहीं करण जौहर करेंगे कंट्रोवर्सियल शो को होस्ट; मेकर्स लेकर आए सबसे बड़ा ट्विस्ट

टीवी सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ के लीड एक्टर नील भट्ट ने अपनी जबरदस्त अदाकारी से लाखों-करोड़ों दिलों में खास जगह बना ली है। बहुत कम लोग जानते हैं कि इस सीरियल के मेकर्स ने उनसे पहले कई और टीवी एक्टर्स को विराट का रोल ऑफर किया था।

‘ससुराल सिमर का’ (Sasural Simar Ka) फेम शोएब इब्राहिम को सबसे पहले इस शो का ऑफर मिला था। शोएब को लगता था कि ये रोल ज्यादा दिलचस्प नहीं है, ऐसे में उन्होंने इस ऑफर को ठुकरा दिया था।

‘गुम है किसी के प्यार में’ के मेकर्स ने गुरमीत चौधरी को भी अप्रोच किया था। गुरमीत इस समय बॉलीवुड में पैर जमाने की कोशिश में जुटे हुए हैं। ऐसे में उन्होंने इस टीवी शो को करने से मना कर दिया था।

‘नागिन’ (Naagin) फेम पर्ल वी पूरी इस रोल को नहीं कर पाए क्योंकि इसका ऑफर मिलने से पहले ही वो कोई और प्रोजेक्ट साइन कर चुके थे।

लम्बे समय बाद गौरव खन्ना को कोई लीड रोल ऑफर हुआ था। सब कुछ ठीक ही चल रहा था लेकिन आखिर में मेकर्स को लगा कि वो इस रोल में फिट नहीं बैठेंगे।

आखिर में ‘गुम है किसी के प्यार में’ का लीड रोल नील भट्ट को मिला। नील भट्ट ने विराट बनकर लाखों-करोड़ों दिलों में खास जगह बना ली है।