लोकप्रिय शो ‘Bhabi Ji Ghar Par Hai’ छोड़ने पर Nehha Pendse का बड़ा बयान, बोलीं ‘मैं सच में अब.

HomeTelevision

लोकप्रिय शो ‘Bhabi Ji Ghar Par Hai’ छोड़ने पर Nehha Pendse का बड़ा बयान, बोलीं ‘मैं सच में अब.

टीवी इंडस्ट्री के लोकप्रिय शो 'भाभीजी घर पर हैं' (Bhabiji Ghar Par Hain) की शूटिंग जल्द ही सूरत में एक बार पूरी कास्ट के साथ शुरू होने जा रही है। ऐसे

वनराज की डेथ मिस्ट्री में उलझकर रह जाएगी अनुपमा, टूटकर चकनाचूर होंगे काव्या के सपने
Anupamaa Actors Salary Revealed: Sudhanshu Pandey से ज्यादा फीस लेती हैं Rupali Ganguly, इन 15 कलाकारों को मुंहमांगी रकम देते हैं मेकर्स
Rhea Chakraborty से Disha Vakani तक, Bigg Boss 15 के ये हो सकते हैं संभावित कंटेस्टेंट्स!

टीवी इंडस्ट्री के लोकप्रिय शो ‘भाभीजी घर पर हैं’ (Bhabiji Ghar Par Hain) की शूटिंग जल्द ही सूरत में एक बार पूरी कास्ट के साथ शुरू होने जा रही है। ऐसे में अब जो खबरें सामने आई हैं उन्होंने सभी फैंस को हैरान कर दिया है। इस शो में नेहा पेंडसे (Neha Pendse) ने नई गोरी मैम बनकर एंट्री ली थी। अब खबरें यह है कि नेहा पेंडसे इस शो को छोड़ रही हैं। बीते कुछ एपिसोड में नेहा शो में नजर नहीं आई थीं, तो लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि वो शो छोड़ रही हैं। अब खुद नेहा पेंडसे ने इन खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि मैं इस तरह खबरों से हैरान नहीं हूं।

बात करते हुए नेहा पेंडसे ने कहा, ‘मुझे आश्चर्य नहीं है कि इस तरह की अफवाहें चारों ओर फैल रही हैं। यह शायद इसलिए है क्योंकि मैं पिछले कुछ एपिसोड में दिखाई नहीं दे रही थी। वे एपिसोड थे जो पुराने थे और उस दौरान मैं शूटिंग का हिस्सा नहीं थी। जब एपिसोड प्रसारित किए गए, तो कई लोगों ने मुझे यह कहते हुए मैसेज किया कि वे मुझे स्क्रीन पर मिस कर रहे हैं। मुझे उन्हें समझाना पड़ा कि मैं जल्द ही वापस आउंगी। मैं इस किरदार को निभाकर काफी खुश हूं।

एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘शुरू में लोग मेरी तुलना उस एक्ट्रेस (सौम्या टंडन) से करते थे जो मुझसे पहले भूमिका निभा रही थी और इस बारे में मुझे पहले से यकीन था कि ऐसा ही होगा। हालांकि अब लोगों ने मुझे इस भूमिका में अच्छी तरह से स्वीकार किया है और मैं भी इस रोल में अच्छी तरह से बस गई हूं।’ कोरोना महामारी में शूटिंग के बारे में बोलते हुए नेहा ने कहा, ‘मैं उत्साहित होने के साथ-साथ नर्वस भी हूं क्योंकि ऐसे समय में शूटिंग करना जोखिम भरा है। लेकिन मुझे यकीन है कि मेकर्स हमारी सुरक्षा का ख्याल रखेंगे। इसके अलावा एक बायो-बबल बनाया जाएगा और उस सुरक्षित स्थान पर हम सभी शूटिंग करेंगे।