लहंगे के साथ माधुरी दीक्षित ने पहना गहरे गले का ब्लाउज, लोगों ने मार दिए ऐसे कॉमेंट्स

HomeFashion

लहंगे के साथ माधुरी दीक्षित ने पहना गहरे गले का ब्लाउज, लोगों ने मार दिए ऐसे कॉमेंट्स

माधुरी दीक्षित न जाने फैन्स का क्या हाल करके मानेंगी? ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि ये अदाकारा बैक टू बैक ऐसी तस्वीरें शेयर किए जा रही हैं, जिन्हें

तारा सुतारिया के इस लहंगे-चोली की इतनी भारी कीमत को सुनकर दुल्हन भी कहेगी ‘Next Option’
रिवीलिंग ड्रेस पहनने पर प्रियंका चोपड़ा हो रहीं ट्रोल, लोग बोले ‘मेरे सोफे का कवर भी ऐसा था’
गोपी बहू की बोल्ड तस्वीरों ने इंटरनेट पर ढाया कहर,

माधुरी दीक्षित न जाने फैन्स का क्या हाल करके मानेंगी? ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि ये अदाकारा बैक टू बैक ऐसी तस्वीरें शेयर किए जा रही हैं, जिन्हें देख उनके चाहने वालों का बुरा हाल हो रहा है। कुछ दिन पहले ही मालदीव हॉलिडे पिक्स शेयर कर अपने यंगर लुक से दूसरों को शॉक कर देने वाली इस हसीना ने अब लहंगा लुक के फोटोज शेयर किए हैं, जिनमें गहरे गले का ब्लाउज बोल्डनेस की हिंट ऐड करता हुआ उन्हें हॉट लुक दे रहा है।

माधुरी दीक्षित ने गुलाबी रंग का बेहद यूनीक लुकिंग लहंगा पहनकर अपने ऑफिशल सोशल मीडिया हैंडल्स पर तस्वीरें शेयर की हैं। इस मटैलिक स्ट्रक्चर्ड लहंगे को पॉलिमर से तैयार करते हुए, कॉर्डिड हैंड एम्ब्रॉइडरी की गई है। लहंगे का कपड़ा नॉन-स्ट्रेचेबल और लाइट वेट रखा गया। इसके साथ पेयर किए गए ब्लाउज पर विंग डिजाइन और केप भी जोड़ी गई है।

अदाकारा के लुक को परफेक्ट बनाने के लिए उन्हें स्टडिड नेकपीस और मैचिंग ईयररिंग्स पहनाए गए थे। वहीं बालों को जूड़े में स्टाइल करते हुए मेकअप से उनके शार्प फीचर्स हाइलाइट किए गए थे। माधुरी का लहंगा इंडियन फैशन डिजाइनर अमित अग्रवाल ने डिजाइन किया है। ऑफिशल वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, ऐक्ट्रेस ने जो लहंगा पहना था उसकी कीमत 165,000 रुपये है।