लता मंगेशकर हुई बिमारी का शिकार, फेफड़े में इन्फेक्शन होने से ICU में भर्ती

HomeCinema

लता मंगेशकर हुई बिमारी का शिकार, फेफड़े में इन्फेक्शन होने से ICU में भर्ती

लता मंगेशकर भारत रत्न से सम्मानित और 25 हजार से भी ज्यादा गाने का चुकी संगीतज्ञ लता मंगेशकर जी बिमारी के चलते ICU में भर्ती है| लता मंगेशकर जी को फेफ

Rambo Remake से जुड़ा Prabhas का नाम तो खौला Tiger Shroff का खून, वायरल खबरों पर दिया बड़ा बयान
2020 में रिलीज़ होने वाली ऐसी फिल्में जिन्हे आप ज़रूर देखना चाहेंगे
Akshay Kumar ने Sooryavanshi की रिलीज पर तोड़ी चुप्पी, बोले ‘दिवाली पर आएगी.

लता मंगेशकर

भारत रत्न से सम्मानित और 25 हजार से भी ज्यादा गाने का चुकी संगीतज्ञ लता मंगेशकर जी बिमारी के चलते ICU में भर्ती है| लता मंगेशकर जी को फेफड़े में किसी तरह का इन्फेक्शन फ़ैल गया हैं जिससे उन्हें सांस लेने में काफी ज्यादा तकलीफ महसूस हो रही है| साथ ही निमोनिया होने के चलते उनकी हालत और भी ज्यादा गंभीर होती जा रही है| अभी हाल ही में लता मंगेशकर जी ने अपना 90वां जन्मदिन बनाया था| ज्यादा उम्र हो जाने के कारण आये दिन उनकी तबीयत खराब होने की खबर आती रहती है|

लता  जी की ऐसी हालत को देखते हुए बहुत से बड़े- बड़े बॉलीवुड कलाकार भी उनकी अच्छी सेहत की कामना कर रहे है| फिलहाल लता मंगेशकर जी की पब्लिक रिलेशन टीम ने इस बात को साफ़ कर दिया हैं कि लता जी की हालत में धीरे-धीरे सुधार भी हो रहा है| ऐसा माना जा रहा है कि लता जी फिर से जल्दी ठीक हो जायेगी|

बता दें कि लता मंगेशकर जी के हालचाल का पता लगाने के लिए उनकी बहन आशा भोसले जी भी अस्पताल में सोमवार के दिन मौजूद थी| डॉक्टर के अनुसार लता मंगेशकर जी पर दवाई का धीरे-धीरे असर हो रहा हैं लेकिन उनकी हालत में काफी धीरे-धीरे सुधार आ रहा है|

लता  जी की इस हालत पर अभिनेत्री हेमा मालिनी जी ट्वीट करते हुए लिखती है “ @Mangeshkarlata के लिए प्रार्थना हैं जो अस्पताल में भर्ती है और एक गंभीर स्थिति में होने की स्थिति में है। भगवान उन्हें इस संकट से बाहर आने की शक्ति दें और हमारे बीच बने रहने की ताकत दे । भारत की भारत रत्न लता जी के लिए राष्ट्र प्रार्थना करती हूँ|”


साल 2019 के अंत मे आने वाली ये 4 फिल्में, आपके साल को यादगार बना देगी