रिलीज हुआ फिल्म ‘शेरनी’ का टीजर, विद्या बालन के एक डायलॉग ने जीता लोगों का दिल

HomeCinema

रिलीज हुआ फिल्म ‘शेरनी’ का टीजर, विद्या बालन के एक डायलॉग ने जीता लोगों का दिल

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस विद्या बालन (Vidya Balan) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘शेरनी’ (Sherni) का टीजर आज रिलीज कर दिया गया. 30 सेकंड के इस टीजर में विद्य

अक्षय खन्ना ने ऐश्वर्या राय को कहा सबसे ‘सेक्सी’ एक्ट्रेस, बोले- नजर हटाना मुश्किल हो जाता है.
IT Raid: अनुराग कश्यप और तापसी पन्नू के घर छापेमारी पर बोला आईटी विभाग- करोड़ों का हुआ हेरफेर
These actors praising new launch of Amazon prime video title as Penguin

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस विद्या बालन (Vidya Balan) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘शेरनी’ (Sherni) का टीजर आज रिलीज कर दिया गया. 30 सेकंड के इस टीजर में विद्या बालन सिर्फ एक डायलॉग बोलती नजर आ रही हैं, जो लोगों के दिलों को छू गया. टीजर में विद्या अपने दो साथियों के साथ जंगल में घूमती नजर आ रही हैं, और बैकग्राउंड में विद्या की आवाज में एक डायलॉग सुनाई दे रहा है- ‘जंगल कितना भी घना क्यों न हो, शेरनी अपना रास्ता ढूंढ ही लेती है.

साथ ही इस टीजर के साथ ये भी बता दिया गया है कि इस फिल्म का ट्रेलर 2 जून को रिलीज होने वाला है. बता दें, अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) ने हाल ही घोषणा की थी कि फिल्म ‘शेरनी’ (Sherni) उनकी स्ट्रीमिंग सेवा पर अगले महीने यानी जून में रिलीज होगी. फिल्ममेकर अमित मासुरकर (Amit Masurkar) के निर्देशन में बनी और एबंडेंटिया इंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित इस ड्रामा मूवी में विद्या बालन (Vidya Balan) ने मुख्य भूमिका निभाई है.

फिल्म की स्टारकास्ट में विद्या के साथ शरद सक्सेना, मुकुल चड्ढा, विजय राज, इला अरुण, ब्रजेंद्र काला और नीरज काबी जैसे वर्सेटाइल आर्टिस्ट शामिल हैं. फिल्म में विद्या बालन ने एक मजबूत इरादों वाली महिला अफसर का रोल निभाया है. हाल ही में, अमेजन प्राइम वीडियो इंडिया के निदेशक विजय सुब्रमण्यम ने कहा था, ‘पिछले कुछ सालों में एबंडेंटिया इंटरटेनमेंट और टी-सीरीज ताजा और दिलचस्प कंटेंट परोसने वाला एक पॉवरहाउस बन गया है और हम उनके साथ अपने रिश्ते को और मजबूत करने को लेकर उत्साहित हैं. ‘शकुंतला देवी’ की कामयाबी के बाद हम भारत समेत दुनिया भर में मौजूद अपने ग्राहकों के लिए विद्या बालन अभिनीत एक और फिल्म ‘शेरनी’ लेकर आए हैं. यह फिल्म न सिर्फ दर्शकों का मनोरंजन करेगी, बल्कि उन्हें घर बैठे एडवेंचर का अनोखा एहसास भी कराएगी.