‘राजा हिंदुस्तानी’ में आमिर संग किसिंग सीन को लेकर 24 साल बाद करिश्मा ने किया ये खुलासा

HomeCinema

‘राजा हिंदुस्तानी’ में आमिर संग किसिंग सीन को लेकर 24 साल बाद करिश्मा ने किया ये खुलासा

'राजा हिंदुस्तानी' में आमिर संग किसिंग सीन को लेकर 24 साल बाद करिश्मा ने किया ये खुलासा अपनी खूबसूरती और कला के दम पर बॉलीवुड में जगह बनाने वाली

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी | Salman Khan appeals his followers to face with Sushant Singh Rajput’s followers and to not curse
आयु्ष्मान खुराना का बड़ा खुलासा, करण जौहर की कंपनी ने किया था रिजेक्ट | Viral: Ayushmann Khurrana uncovered Karan Johar’s Dharma Manufacturing rejected him as an outsider
कंगना रनौत से रानी मुखर्जी तक, एक्ट्रेसेज जिन्होंने अक्षय कुमार के साथ काम करने से किया था इनकार
‘राजा हिंदुस्तानी’ में आमिर संग किसिंग सीन को लेकर 24 साल बाद करिश्मा ने किया ये खुलासा
अपनी खूबसूरती और कला के दम पर बॉलीवुड में जगह बनाने वाली अभिनेत्री करिश्मा कपूर आज भले ही फिल्मी दुनिया से दूर हो लेकिन लोगों के दिलों पर आज भी राज करती है। 90 के दशक में टैलेंटेड एक्ट्रेसेस में से एक रही करिश्मा कपूर ने इंडस्ट्री में कई हिट फिल्में दी हैं। उस दौर में करिश्मा ने लगभग सभी सुपरहिट एक्टर के साथ काम किया है। करिश्मा वेब सीरीज ‘मेंटलहुड’ के प्रमोशन में बिजी हैं। प्रमोशन के दौरान करिश्मा ने अपनी सुपरहिट फिल्म ‘राजा हिंदुस्तानी’ में आमिर खान के साथ किसिंग सीन को लेकर बातें भी शेयर की। 
आमिर के साथ किसिंग को लेकर खुलासा
आपको बता दें कि करिश्मा कपूर ने हाल ही में अपनी वेब सीरीज ‘मेंटलहुड’ को लेकर फिल्म क्रिटिक्स राजीव मसंद को इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू में उन्होंने अपनी साल 1996 में आई सुपरहिट फिल्म ‘राजा हिन्दुस्तानी’ में आमिर खान के साथ अपने किसिंग सीन को लेकर एक खुलासा करते हुए बात की। करिश्मा ने बताया कि जब उन्होंने आमिर के साथ किसिंग सीन शूट किया था तब उन्हें किस तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 
सबसे लंबा किसिंग सीन
करिश्मा और आमिर का ‘राजा हिन्दुस्तानी’ में किसिंग सीन फिल्म इंडस्ट्री के सबसे लंबे किसिंग सीन में से एक जिसे लोग आज तक नही भूले हैं। करिश्मा कपूर ने बताया कि ‘राजा हिन्दुस्तानी’ का ‘किसिंग सीन’ उस दौर में काफी चर्चा में रहा था। उस वक्त मेरे लिए ये किसिंग सीन को करना आसान नहीं था।
किसिंग करने से कांप जाती थी करिश्मा
इस सीन को पूरा करने के लिए हमें तीन दिन लग गए थे। मैं ये सोच रही थी कि कब खत्म हो होगा यह किसिंग सीन। क्योंकि फरवरी के महीने में ऊटी में इतनी ठण्ड थी और शाम 6 बजे इस सीन को फिल्माया गया था। मैं ठंड के कारण कांप जाती थी। लेकिन किसी तरह यह सीन किया गया जो बाद में सबको काफी पसंद आया।