राज कुंद्रा केस से जोड़ा गया सेलिना जेटली का नाम, अभिनेत्री ने सामने आकर खुद दी है ये सफाई

HomeNews

राज कुंद्रा केस से जोड़ा गया सेलिना जेटली का नाम, अभिनेत्री ने सामने आकर खुद दी है ये सफाई

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस में आए दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं. हाल ही में एक्ट्रेस सागरिका शोना ने दावा किया थ

दीपिका पादुकोन अपने डिप्रेशन के दिनों में बेहोश हो जाती थीं,खुद ही किया बड़ा खुलासा
अभिनव कश्यप ने फिर साधा सलमान खान की फैमिली पर निशना, ‘बीइंग ह्यूमन’ को बताया ‘मनी-लॉन्ड्रिंग’ हब
Bulbbul director shares horror tales from movie units, Ratan Rajput says her dad and mom are frightened about her psychological well being – bollywood

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस में आए दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं. हाल ही में एक्ट्रेस सागरिका शोना ने दावा किया था कि राज कुंद्रा के निशाने पर बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां थीं. जिन्हें हॉटशॉट्स के वीडियो में लाए जाने का प्लान तैयार किया गया था. उन्होंने दावा किया कि इसके लिए किम शर्मा, नेहा धूपिया, नोरा फतेही और सेलिना जेटली जैसी कई बॉलीवुड की एक्ट्रेस से संपर्क किया गया था. लेकिन अब इस मामले पर अभिनेत्री सेलिना जेटली की सफाई आई है. उनके प्रवक्ता ने इन खबरों से इनकार किया है.

सेलिना के प्रवक्ता ने कहा कि उन्हें एक एप के लिए जरूर कॉन्टेक्ट किया गया था लेकिन ये शिल्पा शेट्टी का इनफ्लूएंसर एप था राज कुंद्रा का हॉटशॉट्स नहीं. उन्होंने कहा कि सेलिना को शिल्पा के JL Stream App के लिए कॉन्टेक्ट किया गया था जोकि प्रोफेशनल्स के लिए एक अच्छा एप है. उन्हें हॉटशॉट्स के लिए अप्रोच नहीं किया गया था. उन्हें इन सब चीज़ों के बारे में पता भी नहीं था. शिल्पा और सेलिना अच्छे दोस्त हैं. इसलिए उन्हें इसमें शामिल होने के लिए कहा गया था.

उन्होंने सफाई दी कि सेलिना ने किसी एप को ज्वाइन नहीं किया था, सेलिना ही नहीं बॉलीवुड की दूसरी अभिनेत्रियों से भी संपर्क किया गया था.

इधर मंगलवार को राज कुंद्रा को मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया जहां कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की जेल में भेज दिया. राज को ऑर्थर रोड जेल में रखा गया है. वहीं बचाव पक्ष ने बॉम्बे हाईकोर्ट में उनकी गिरफ्तारी को अवैध बताते हुए जमानत अर्जी दाखिल कर दी है. जिस पर 29 जुलाई को सुनवाई होनी है.