मुझसे शादी करोगे  के बंद होने पर पारस छाबड़ा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘मैं इस शो को.

HomeCinema

मुझसे शादी करोगे के बंद होने पर पारस छाबड़ा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘मैं इस शो को.

मुझसे शादी करोगे  के बंद होने पर पारस छाबड़ा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'मैं इस शो को... बिग बॉस के बाद शुरु हुआ शो मुझसे शादी करोगे अब जब जल्द ही बंद

अजय देवगन ने पापा के साथ शेयर की पहली फिल्म की तस्वीर | Ajay devgn shares a nonetheless from pool aur kaante with dad Veeru Devgan
Ananya Pandey Chunky Pandey’s Daughter Second movie with Kartik
जब प्रियंका चोपड़ा को देखकर घबरा गई थीं इन हीरो की पत्नियां, की थी बायकॉट करने की कोशिश
मुझसे शादी करोगे  के बंद होने पर पारस छाबड़ा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘मैं इस शो को…
बिग बॉस के बाद शुरु हुआ शो मुझसे शादी करोगे अब जब जल्द ही बंद होने वाला है। बिग बॉस 13 के पूर्व कंटेस्टेंट्स पारस छाबड़ा और शहनाज गिल अपना स्वयंवर करवा रहे हैं। लेकिन पिछले कुछ दिनों से मीडिया में खबरें आईं कि कम टीआरपी के चलते ये शो बंद होने वाला है। खबरें आने के बाद इस पूरे मामले में शो के कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा ने चुप्पी तोड़ी है।
पारस ने किया खुलासा
पारस छाबड़ा एक इंटरव्यू में कहा कि ये शो बंद नहीं होने वाला है। उन्होंने कहा कि ‘ऐसा कुछ नहीं है, इस शो को लेकर टीआरपी आनी शुरू हो गई है। यहां तक की मेरी मां भी मुझसे कहती हैं कि अब हर कोई उन्हें जानने लगा है। शो के अंदर शहनाज और उनके भाई शहबाज दोनों अच्छा कर रहे हैं। 
ओवरएंटिंग का खिताब
पारस ने आगे कहा कि ये शो कहीं नहीं जाने वाला है। मैं इस शो को आखिरी तक लेकर जाऊंगा।’ इसके अलावा पारस छाबड़ा ने और भी कई बातें कीं। बता दें कि बीते दिनों ‘मुझसे शादी करोगे’ में गौतम गुलाटी भी पहुंचे थे। शो में पहुंचकर गौतम गुलाटी ने सभी कंटेस्टेंट के साथ काफी मस्ती की। गौतम ने कहा कि पब्लिक ने एक घरवाले को ओवरएक्टिंग की दुकान का खिताब दिया है। आप लोगों के अनुसार वह कौन कंटेस्टेंट है जिसे लोगों ने ये टैग दिया होगा। सभी घरवाले संजना गलरानी का नाम लेते हैं लेकिन संजना खुद को नहीं जसलीन मथारू को ओवरएक्टिंग की दुकान मानती हैं। इस बीच जसलीन और संजना के बीच बहसबाजी भी होती है। 
मैं ओवरएटिंग नहीं करती 
जसलीन मथारू हैं कहती हैं कि क्योंकि मैं एक्सप्रेसिव हूं इसका ये मतलब नहीं कि मैं ओवरएक्टिंग करती हूं।’ इतना ही नहीं गौतम गुलाटी जसलीन को इस बात का यकीन दिलवाने के लिए दर्शकों के वीडियो भी दिखाते हैं जिसमें वह सभी जसलीन को ओवर एक्टिंग की दुकान कहते हैं।