महारानी का ट्रेलर- बिहार की सीएम बनीं हुमा कुरैशी, वेब सीरीज में दिखाएंगी कमाल

HomeCinema

महारानी का ट्रेलर- बिहार की सीएम बनीं हुमा कुरैशी, वेब सीरीज में दिखाएंगी कमाल

सोनी लिव की आने वाली पॉलिटिकल ड्रामा सीरीज महारानी का ट्रेलर आ गया है. इस सीरीज में एक्ट्रेस हुमा कुरैशी बिहार की एक हाउसवाइफ का किरदार निभा रही हैं ज

तापसी पन्नू की ‘रश्मि रॉकेट’ सीधे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज़, 58 करोड़ की डील होने की चर्चा
सुशांत सिंह राजपूत के पास three कंपनियां लेते थे इतनी फीस, आर्थिक हालात का खुलासा Sushant Singh Rajput three firms one with rhea chakraborty his charges and all monetary particulars
सोनाक्षी सिन्हा के बाद इन स्टार्स ने भी कहा ट्विटर को अलविदा

सोनी लिव की आने वाली पॉलिटिकल ड्रामा सीरीज महारानी का ट्रेलर आ गया है. इस सीरीज में एक्ट्रेस हुमा कुरैशी बिहार की एक हाउसवाइफ का किरदार निभा रही हैं जिसे समय आने पर राजनीति में कदम रखना पड़ता है. इस ट्रेलर की शुरुआत शतरंज के उलझे हुए खेल से होती है. इसमें दिखाया जाता है कि कैसे राज्य में हिंसा और जात-पात को लेकर मुश्किलें बढ़ रही हैं. ऐसे में जब राज्य के मुख्यमंत्री को चोट लगती है, तो उनकी पत्नी को खेल में उतार दिया जाता है.

गद्दी के इस खेल को सेट करने में अब क्या मुश्किलें आती हैं और रानी को महारानी बनने के लिए किन बातों का सामना करना पड़ता है, यह सीरीज में दिखाया जाने वाला है. 28 मई को रिलीज होने वाली इस सीरीज में हुमा कुरैशी संग सोहम शाह, इनाम उल हक, अमित साईल, प्रमोद पाठक संग अन्य हैं. सोहम शाह, सीरीज में हुमा कुरैशी के पति की भूमिका निभा रहे हैं.

महारानी सीरीज के बारे में बात करते हुए हुमा कुरैशी ने कहा था, ”ऐसा बहुत कम ही होता है कि आपको कोई ऐसा किरदार मिले, जो आपको एक कलाकार के तौर पर लेयर्स को एक्स्प्लोर करने दे. रानी भारती का किरदार निभाने में मुझे मजा आया. शुरुआत में वो एक ऐसी औरत के रूप में नजर आती है जो बहुत आम है. लेकिन आगे चलकर वो कुछ ऐसा कर दिखाती है, जो कम ही लोग कर पाते हैं. इतने सारे टैलेंटेड लोगों के साथ काम करने का एक्सपीरियंस कमाल था. मैं अपने दर्शकों के इस सीरीज को देखने का इंतजार नहीं कर सकती.”

बता दें कि महारानी के अलावा हुमा कुरैशी फिल्म बेल बॉटम में नजर आने वाली हैं. इस स्पाई थ्रिलर फिल्म के हीरो अक्षय कुमार हैं. उनके अलावा फिल्म में वाणी कपूर और लारा दत्ता भी होंगी. रंजीत एम तिवारी के निर्देशन में बनी बेल बॉटम में अक्षय एक जासूस बने दिखेंगे. इससे पहले हुमा और अक्षय ने फिल्म जॉली एलएलबी 2 में साथ काम किया था.