मध्य प्रदेश के जंगलों में शुरू हुई शेरनी की शूटिंग, विद्या बालन ने शेयर की तस्वीर

HomeCinema

मध्य प्रदेश के जंगलों में शुरू हुई शेरनी की शूटिंग, विद्या बालन ने शेयर की तस्वीर

एक्ट्रेस विद्या बालन की नई फिल्म शेरनी की शूटिंग एक बार फिर से शुरू हो गई है। लॉकडाउन लगने के बाद इस फिल्म की शूटिंग भी रोक दी गई थी लेकिन अब इस फिल्म

Raksha Bandhan में अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी भूमि पेडनेकर, सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी
चमन बहार फिल्म रिव्यू – नेटफ्लिक्स पर जीतेंद्र कुमार की फिल्म | Chaman bahaar movie evaluation Netflix Jitendra kumar, Ritika badiani
सुशांत सिंह राजपूत की कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती से पुलिस ने 11 घंटे की पूछताछ, खुले कई राज!

एक्ट्रेस विद्या बालन की नई फिल्म शेरनी की शूटिंग एक बार फिर से शुरू हो गई है। लॉकडाउन लगने के बाद इस फिल्म की शूटिंग भी रोक दी गई थी लेकिन अब इस फिल्म पर काम एक बार फिर से शुरू हो गया है। शेरनी के शूटिंग सेट से कुछ दिलचस्प तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें सभी क्रू मेम्बर पीपीई किट पहने नजर आ रहे है।

फिल्म की शूटिंग मार्च के मध्य में रोकी गई थी और अब 21 अक्टूबर को एक बार इसे फिर से शुरू किया गया है। फिल्म को मध्य प्रदेश के जंगली इलाकों में शूट किया जा रहा है।

बता दें कि सरकार द्वारा जारी किए गए दिशानिर्देशों के बाद शूटिंग शुरू तो की गई है लेकिन उन सभी एहतियातों को ध्यान में रखते हुए जो सरकार द्वारा बताए गए हैं। शूटिंग सेट की तस्वीरों में भी पूरा क्रू सोसल डिस्टेंसिंग मेनटेन करता नजर आ रहा है।