मंदाकिनी की बोल्ड अदाओं के पीछे धुंधला गया इस हीरोइन का करियर, कभी खूबसूरती के थे चर्चे

HomeCinema

मंदाकिनी की बोल्ड अदाओं के पीछे धुंधला गया इस हीरोइन का करियर, कभी खूबसूरती के थे चर्चे

साल 1985 में रिलीज हुई राज कूपर की फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' सुपरहिट साबित हुई थी। इस फिल्म से राज कपूर ने अपने बेटे राजीव कपूर को दोबारा लॉन्च किया

These actors praising new launch of Amazon prime video title as Penguin
अमरीश पुरी: वो विलेन जिसने 40 की उम्र में भी डेब्यू करने के बाद सभी के छक्के छुड़ा दिए
Allu Arjun की फ़िल्म ‘पुष्पा’ का पहला गाना ‘जागो जागो बकरे’ विशाल ददलानी की आवाज़ में रिलीज़

साल 1985 में रिलीज हुई राज कूपर की फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ सुपरहिट साबित हुई थी। इस फिल्म से राज कपूर ने अपने बेटे राजीव कपूर को दोबारा लॉन्च किया था। यह मल्टी स्टारर फिल्म थी। राजीव और मंदाकिनी के अलावा इस फिल्म में कुलभूषण खरबंदा, रजा मुराद, सईद जाफरी, सुषमा सेठ जैसे कलाकार थे। इसके अलावा मंदाकिनी से साथ एक और खूबसूरत हीरोइन को फिल्म में राज कपूर ने मौका दिया था। वो हीरोइन थी दिव्या राणा।

दिव्या की पहली फिल्म ‘एक जान हैं हम’ थी लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ये औंधे मुंह गिरी। फिल्म तो खैर चली ही नहीं, राजीव कपूर और दिव्या राणा को भी लोगों ने पसंद नहीं किया। लेकिन राजीव के पिता राज कपूर ने दोनों को लेकर ‘राम तेरी गंगा मैली’ बनाई थी। हालांकि इस फिल्म का सारा श्रेय मंदाकिनी ले उड़ीं। पारदर्शी साड़ी में भीगते हुए बोल्ड सीन से मंदाकिनी रातों रात स्टार बन गईं और उनके आगे दिव्या राणा लोगों की नजरों में नहीं आ पाईं।

‘राम तेरी गंगा मैली’ जबरदस्त हिट रही लेकिन दिव्या के करियर कोई फायदा नहीं पहुंचा पाई। दिव्या जैसे तैसे आगे बढ़ती रहीं। उन्होंने ‘वतन के रखवाले’, ‘एक ही मकसद’, ‘आसमां’ और ‘मां कसम’ जैसी फिल्मों में काम किया। लेकिन खूबसूरत होने के बाद भी फिल्मी दुनिया में उनका सिक्का नहीं चला।

जिस सफलता और शोहरत का सपना लेकर दिव्या फिल्मों में आईं थी वो उनसे दूर ही रही। इसके बाद दिव्या राणा ने फिल्में करनी छोड़ दी। दिव्या ने एक्टिंग छोड़ने के बाद मुंबई बेस्ड बिज़नेसमैन फज़ल से शादी कर ली और आजकल वो मुंबई में ही रह रही हैं, लेकिन ताज्जुब की बात है कि शादी के बाद उन्होंने अपना नाम भी बदलकर सलमा मनेकिया रख लिया है।