बिग बॉस 13 खत्म होने के तीन दिन बाद सिद्धार्थ शुक्ला को देख रो पड़ीं शहनाज

HomeTelevision

बिग बॉस 13 खत्म होने के तीन दिन बाद सिद्धार्थ शुक्ला को देख रो पड़ीं शहनाज

बिग बॉस 13' खत्म होने के तीन दिन बाद सिद्धार्थ शुक्ला को देख रो पड़ीं शहनाज, बिग बॉस खत्म हुए तीन दिन हो चुके हैं लेकिन अभी तक भी शहनाज

Anupamaa और Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin समेत इन 9 टीवी शोज में हैं 2-2 विलेन,
Anupama को रुलाकर घर से निकलेगी किंजल, मौके का फायदा उठाकर काव्या लगाएगी बा को मक्खन
The Kapil Sharma Show: जब शो में पहुंचीं Sania Mirza तो हाज़िरजवाब Kapil Sharma की भी हो गई बोलती बंद
बिग बॉस 13′ खत्म होने के तीन दिन बाद सिद्धार्थ शुक्ला को देख रो पड़ीं शहनाज,
बिग बॉस खत्म हुए तीन दिन हो चुके हैं लेकिन अभी तक भी शहनाज और सिद्धार्थ की जोड़ी को लोग भूल नहीं पाएं हैं। शो के दौरान लोगों ने इन दोनों को भरपूर प्यार दिया। जिसमें टॉप थ्री में शहनाज और सिद्धार्थ भी शामिल थे। हालांकि शो के विजेता सिद्धार्थ बने थे। अगर आप भी दोनों की जोड़ी को मिस कर रहे है तो आपके लिए खुश खबरी है। क्या है यह खुशखबरी आपको बताते हैं।
प्रोमो वीडियो आया सामने
एक प्रोमो वीडियो सामने आया है जिसमें शहनाज और सिद्धार्थ एक बार फिर से साथ नजर आ रहे हैं। ये प्रोमो वीडियो शहनाज और पारस के ‘मुझसे शादी करोगे?’ शो का है। वीडियो में शहनाज और सिद्धार्थ मस्ती करते हुए दिखे। वीडियो को इंस्टाग्राम पर मिस्टर खबरी अकाउंट द्वारा साझा किया गया है। वीडियो में मनीष पॉल शहनाज से कह रहे हैं कि आपने सुना है ना प्यार अंधा होता है। उसी को ध्यान में रखते हुए आज हम आपके लिए दूल्हे का चुनाव करेंगे।’
सिद्धार्थ से मिलकर भावुक हुई शहनाज
वीडियो में दिखाया गया है कि शहनाज की आंखों पर पट्टी बंधी हुई है और वह लड़कों का हाथ पकड़कर उन्हें पहचानने की कोशिश करती हैं। इसके बाद शहनाज मनीष से कहती हैं कि ‘ये जो आखिरी वाला था न उसे पकड़कर मुझे सिद्धार्थ शुक्ला वाली फीलिंग आई। इसके बाद शहनाज आंखों पर बंधी पट्टी हटाती हैं और सिद्धार्थ को देखकर खुश हो जाती हैं। जिसके बाद वह सिद्धार्थ को गले लगाते हुए भावुक हो जाती हैं। सिद्धार्थ के अलावा रश्मि देसाई भी शो में नजर आई। बता दें कि  शो में सिद्धार्थ और रश्मि दोस्त के तौर पर पारस और शहनाज की हेल्प करने आए हैं।
शहनाज ने क्या कहा
शहनाज ने कहा कि ‘सही कहते हैं कि जब एक दरवाजा बंद होता है, तो दूसरा खुलता है। मेरे जीवन में एक नया अध्याय शुरू करने के लिए यह सही समय है, क्योंकि बिग बॉस में मेरी यात्रा समाप्त हो गई है। मैं अपना भविष्य देखने के लिए उत्साहित हूं, लेकिन मैं इस तरह के एक लोकप्रिय मंच पर जीवन बदलने का निर्णय लेने के लिए बहुत नर्वस हूं। मुझे खुशी है कि बिग बॉस की यात्रा से मेरे करीबी दोस्त भी इसका हिस्सा बनेंगे और मैं जिसे करीब से जानती हूं, वह भी उसी अनुभव के साथ मेरे साथ रहेंगे। मुझे उम्मीद है कि दर्शक मुझे असीम प्यार और समर्थन देंगे।