बरेली की बर्फी फेम इस एक्ट्रेस को सिंगल रहना है पसंद, बॉलीवुड में अब तक कोई अफेयर नहीं !

HomeLife Style

बरेली की बर्फी फेम इस एक्ट्रेस को सिंगल रहना है पसंद, बॉलीवुड में अब तक कोई अफेयर नहीं !

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन मौजूदा समय में उन एक्ट्रेस में से एक हैं जिन्होंने अपने करियर के एक दशक के अंदर ही अपने टैलेंट से सभी को इंप्रेस कर दिया है

शनाया कपूर ने बिकिनी पहनकर दिखाई बोल्ड अदाएं, कीमत जानकर कहेंगे ‘इतना महंगा लेने का क्या फायदा?’
आशा पारेख, वहीदा रहमान और हेलेन एन्जॉय कर रही हैं रिटायरमेंट, अंडमान में सेलिब्रेट कर रही हैं वेकेशन
Madhuri Dixit से लेकर Bhagyashree तक, 50 से ऊपर हो चुकी हैं ये अभिनेत्रियां..आज भी हुस्न मचाता है हंगामा

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन मौजूदा समय में उन एक्ट्रेस में से एक हैं जिन्होंने अपने करियर के एक दशक के अंदर ही अपने टैलेंट से सभी को इंप्रेस कर दिया है. वे लगातार सफलता की सीढ़ियां चढ़ती जा रही हैं और उनकी एक्टिंग भी फैंस को खूब पसंद आती है.

एक्ट्रेस 27 जुलाई, 2021 को अपना 31 वां जन्मदिन मना रही हैं. बॉलीवुड में कई सारी एक्ट्रेस हैं जो किसी ना किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं या फिर उनके अफेयर के चर्चे बॉलीवुड गलियारों में होते रहते हैं. मगर कृति सेनन इस मामले में जरा अलग हैं. उन्हें सिंगल रहना पसंद है.

एक्ट्रेस इस बारे में बात कर चुकी हैं. वे अपने करियर के प्रति काफी डेडिकेटेड हैं. उन्हें रिलेशनशिप में रहना अच्छा नहीं लगता. यही वजह है कि आज उन्हें इंडस्ट्री में आए 8 साल हो चुके हैं. मगर उनके अफेयर की कोई अफवाह भी शायद ही आई हो.

बातचीत के दौरान कृति सेनन की बहन नुपुर सेनन ने कहा था कि- कृति सेनन ने आज तक सिर्फ दो लोगों को डेट किया है. जो उनकी सबसे लंबी रिलेशनशिप थी वो सिर्फ ढाई साल तक चली थी

कृति सेनन ने इसी दौरान बताया था कि उन्हें किस तरह का लड़का पसंद है. एक्ट्रेस ने इसपर बात करते हुए कहा था कि उनका कोई टाइप नहीं है. बस एक चीज जो वो चाहती हैं वो है लॉयलिटी. आजकल लोगों में ये कम देखने को मिलती है.

बता दें कि कृति सेनन भले ही किसी के साथ रिलेशनशिप में रहना पसंद नहीं करती हैं मगर उन्हें दोस्ती निभाना बेखूबी आता है. सुशांत सिंह राजपूत, टाइगर श्रॉफ और वरुण धवन बॉलीवुड के उन एक्टर्स में से हैं जो कृति सेनन के सबसे अच्छे दोस्त रहे हैं.

वर्क फ्रंट की बात करें तो दिल्ली में जन्मीं कृति ने अपने करियर की शुरुआत तेलुगू फिल्म 1: Nenokkadine से की थी. इस फिल्म में वे महेश बाबू के अपोजिट नजर आई थीं. इसके अलावा उन्होंने साल 2014 में ही हीरोपंती फिल्म से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की. इस फिल्म में वे टाइगर श्रॉफ संग नजर आई थीं

कृति अब तक दिलवाले, राब्ता, बरेली की बर्फी, स्त्री, लुकाछुपी, अर्जुन पटियाला, पानीपत और हाउसफुल 4 जैसी फिल्मों में काम किया है. उनके जन्मदिन से एक दिन पहले यानी कि 26 जुलाई, 2021 को उनकी फिल्म मिमी भी रिलीज हो गई है. इसमें वे सेरोगेट मदर का रोल प्ले करती नजर आई हैं.