फूड मेनू में समोसा ढूंढ़ रहे थे रितिक रोशन, तस्‍वीर देख टाइगर श्रॉफ की भी छूट गई हंसी

HomeCinema

फूड मेनू में समोसा ढूंढ़ रहे थे रितिक रोशन, तस्‍वीर देख टाइगर श्रॉफ की भी छूट गई हंसी

रितिक रोशन (Hrithik Roshan) ने इंस्‍टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की है। इसमें वह लैपटॉप के आगे सीरियस मोड में नजर आ रहे हैं। रितिक ने कैप्‍शन में लिखा

अभिनेता शक्ति कूपर को कोरोना वायरस से हुई चिंता, बोले- अब मौत बहुत करीब आ गई है
विद्युत जामवाल ने अपनी तस्वीर के साथ लिखी ऐसी बात, सिद्धार्थ शुक्ला सुधारने लगे उनकी अंग्रेजी
सोनाक्षी सिन्हा ने ट्विटर छोड़ा, कहा- “आग लगे बस्ती में, मैं अपनी मस्ती में”- क्या थी वजह Sonakshi Sinha quits Twitter after trolling left this message for followers

रितिक रोशन (Hrithik Roshan) ने इंस्‍टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की है। इसमें वह लैपटॉप के आगे सीरियस मोड में नजर आ रहे हैं। रितिक ने कैप्‍शन में लिखा है कि कोई इस फोटो को सीरियसी न लें, क्‍योंकि वह फूड मेनू देख हैं और समोसा (Hrithik Roshan Missing Samosa) ढूंढ़ रहे हैं।

रितिक रोशन (Hrithik Roshan) बॉलिवुड से सबसे फिट ऐक्‍टर्स में से हैं। उनके जैसी फिजिक पाना हर किसी का सपना है। जाहिर तौर पर इसके लिए जिम में घंटों मेहनत के साथ ही डाइट को कंट्रोल करना पड़ता है। लेकिन कुछ चीजें ऐसी हैं, जिनके लिए पेट में भूख हमेशा रहती है। रितिक रोशन के साथ भी ऐसा ही है। वह समोसा खाने के शौकीन हैं। रितिक ने इंस्‍टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह लैपटॉप के आगे सीरियस मोड में बैठे हैं। रितिक ने इस तस्‍वीर के साथ ऐसा कैप्‍शन लिखा है कि टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) से लेकर प्रीति जिंटा (Preity Zinta) और हुमा कुरैशी (Huma Qureshi) से लेकर राकेश रोशन (Rakesh Roshan) तक, सभी ठहाके लगाकर हंस रहे हैं।

रितिक के इस इंटेंस लुक और मजेदार कैप्‍शन वाली तस्‍वीर की खूब चर्चा हो रही है। रितिक ने तस्‍वीर शेयर करते हुए कैप्‍शन में लिखा है, ‘सीरियस चेहरा देखकर धोखे में मत आएगा। यह मेनू है। मैं अपने खाने को लेकर बहुत गंभीर हूं। मैं अपना समोसा मिस कर रहा हूं।