फिल्म वक्त के लिए अपनी फीस माफ करने के लिए तैयार थे अमिताभ और अक्षय

HomeCinema

फिल्म वक्त के लिए अपनी फीस माफ करने के लिए तैयार थे अमिताभ और अक्षय

निर्माता-निर्देशक विपुल अमृतलाल शाह की दो सुपरस्टार अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार स्टारर 'वक़्त- द रेस अगेंस्ट टाइम' ने इस साल 20 अप्रैल को 16 साल पूरे

Sonu Sood ने Sara Ali Khan को क्यों कहा ‘हीरो’? बोले-आप पर बहुत गर्व है.
सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी | Salman Khan appeals his followers to face with Sushant Singh Rajput’s followers and to not curse
कोरोना से गुस्ताखी:सड़क किनारे आम खरीदने फराह खान ने हटा दिया मास्क, यूजर्स बोले-कॉमन सेंस बेच के आम खरीद लिए क्या

निर्माता-निर्देशक विपुल अमृतलाल शाह की दो सुपरस्टार अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार स्टारर ‘वक़्त- द रेस अगेंस्ट टाइम’ ने इस साल 20 अप्रैल को 16 साल पूरे कर लिए है. ये फैमिली ड्रामा आज भी दुनिया भर के सिनेमा प्रेमियों के बीच उसी ताजगी, भावनाओं और मजबूत पारिवारिक मूल्यों के साथ तरोताजा है.

अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार की ऑन-स्क्रीन बाप-बेटे की जोड़ी बॉक्स-ऑफिस पर धमाल मचाने में कामयाब रही थी. अक्षय-प्रियंका की सिजलिंग केमिस्ट्री के अलावा, फिल्म के गाने आज भी लोगों द्वारा उतने ही पसंद किए जाते हैं. खासतौर पर होली गीत ‘डू मी ए फेवर- लेट्स प्ले होली’.

फ़िल्म के 16 साल पूरे होने के बारे में बात करते हुए, विपुल शाह ने एक दिलचस्प किस्सा साझा करते हुए बताया, ”जब हम ‘आंखें’बना रहे थे, मैंने अमित सर (बच्चन) और अक्षय कुमार के साथ आतिश कपाड़िया द्वारा लिखित और निर्देशित एक नाटक के बारे में चर्चा की थी. उन दोनों को कहानी बहुत पसंद आई और हमने इस पर फिल्म को बनाने का फैसला किया.”

जब मैंने अमित जी और अक्षय को इस फिल्म के साथ निर्माता बनने की जानकारी दी, तो वे दोनों अपनी फीस माफ करने को तैयार थे, लेकिन मैं और फ़िल्म पर मेरे साथ काम कर रहे मेरे साथी श्री मनमोहन शेट्टी इससे सहमत नहीं थे. उन्हें उनका पारिश्रमिक दिया लेकिन फेक्ट ये है कि इतने बड़े सुपरस्टार मेरे साथ खड़े थे और यहां तक ​​कि अपनी फीस माफ करने के लिए तैयार थे. ये एक बहुत ही दिल छू लेने वाला भाव था.