फरहान अख्तर की ‘तूफान’ को बहिष्कार करने की उठी मांग, लव जिहाद का लगा है आरोप

HomeCinema

फरहान अख्तर की ‘तूफान’ को बहिष्कार करने की उठी मांग, लव जिहाद का लगा है आरोप

फरहान अख्तर की फिल्म 'तूफान' ट्रेलर के रिलीज होने के बाद से लगातार विवादों में है। तूफान में फरहान अख्तर के अलावा मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिका में नजर आएं

अभिषेक बच्चन की वेब सीरीज ‘ब्रीद: इन टू द शैडोज’ का टीजर हुआ रिलीज
सिनेमा के 108 साल: आज ही रिलीज हुई थी भारत की पहली फिल्म, इस एक्टर ने निभाया था ‘राजा हरिश्चंद्र’ का किरदार
“केदारनाथ के बाद सुशांत ने 50 मोबाइल नंबर बदले थे, डेढ़ साल तक हमारी बात नहीं हुई” Abhishek Kapoor on Sushant Singh Rajput suicide he change after Kedarnath for Discredit The Outsiders

फरहान अख्तर की फिल्म ‘तूफान’ ट्रेलर के रिलीज होने के बाद से लगातार विवादों में है। तूफान में फरहान अख्तर के अलावा मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। ‘तूफान’ अमेजन प्राइम वीडियो पर 16 जुलाई को रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म बॉक्सिंग पर आधारित है। बता दें, फिल्म ‘तूफान’ को पिछले साल सितंबर में रिलीज होना था और इस फिल्म का पूरा काम करीब सवा साल पहले खत्म भी हो चुका है। तूफान का निर्माण फरहान अख्तर की फिल्म कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट और राकेश ओमप्रकाश मेहरा पिक्चर्स ने मिलकर किया है। फिल्म में सुप्रिया पाठक और हुसैन दलाल की भी अहम भूमिका है। अब यह फिल्म रिलीज से पहले एक बार फिर चर्चा में आ गई है। दरअसल, ‘तूफान’ पर आरोप लगा है कि इसके माध्यम से लव जिहाद का प्रचार किया जा रहा है।

 

फिल्म ‘तूफान’ के निर्देशक वही राकेश ओमप्रकाश मेहरा हैं जिन्होंने फरहान को ही लेकर आठ साल पहले ‘भाग मिल्खा भाग’ बनाई और हिंदी सिनेमा में बायोपिक सिनेमा की नई लहर को जन्म दिया। हिंदी सिनेमा में बनी ये बेहतरीन स्पोर्ट्स बायोपिक मानी जाती है। बतौर निर्देशक राकेश की पिछली दो फिल्में ‘मिर्ज्या’ और ‘मेरे प्यारे प्राइम मिनिस्टर’ फ्लॉप रही हैं। अब ट्विटर पर #Boycott Toofan काफी तेजी से ट्रेंड हो रहा है।

फिल्म की रिलीज से पहले सोशल मीडिया पर बॉयकाट तूफान ट्रेंड कर रहा है। अब तक 76 हजार से ज्यादा बार इस हैशटैग का उपयोग किया है। ट्विटर पर फैंस यह आरोप लगा रहे है कि यह फिल्म लव जिहाद का प्रचार कर रही है।

कई लोगों ने फिल्म पर बैन लगाने की भी मांग की है। इतना ही नहीं कई, लोगों ने यह भी कहा है कि फरहान अख्तर ने एंटी-सीएए प्रोटेस्ट में भाग लिया था। इसके चलते वह सीएए विरोधी हैं इसलिए उनकी फिल्म देखने ना जाए और फिल्म को बायकॉट करें।

बता दें, फिल्म का टीजर रिलीज होने से पहले ये खबर सामने आई थीं कि प्राइम वीडियो इस फिल्म में फरहान के किरदार का नाम बदलना चाहता है क्योंकि वह फिल्म में मृणाल ठाकुर के किरदार और बॉक्सर के बीच प्रेम कहानी को लेकर कोई नया विवाद नहीं चाहता। लेकिन टीजर देखकर यह साफ हो गया था कि ऐसा कुछ बदलाव नहीं हुआ है।

फिल्म ‘तूफान’ मुंबई के डोंगरी इलाके के एक अनाथ बच्चे अज्जू की कहानी है जो बड़ा होकर इलाके का बदमाश बन जाता है। उसका जीवन बदलता है जब उसके जीवन में एक भावुक पर तेजस्विनी युवती अन्न्या का प्रवेश होता है। अनन्या को अज्जू में एक अच्छा इंसान दिखता है और वह उसे मुक्केबाजी सीखने के लिए प्रेरित करती है। एक कमाल के कोच के साथ मिलकर अज्जू कैसे अजीज अली बॉक्सर बनता है, यही फिल्म ‘तूफान’ की कहानी है।