पटियाला बेब्स एक्टर अनिरुद्ध की कोरोना के बाद बिगड़ी तबीयत, ICU में एडमिट

HomeTelevision

पटियाला बेब्स एक्टर अनिरुद्ध की कोरोना के बाद बिगड़ी तबीयत, ICU में एडमिट

कोरोना वायरस महामारी का दूसरा दौर और भी भयानक रूप लेकर आया है. इस दौरान कई सारे लोग ऐसे हैं कि इस महामारी का शिकार होकर ठीक भी हो गए हैं मगर कुछ ऐसे भ

Holi 2021: सोफिया हयात का खुलासा होली में उनके साथ हुई थी छेड़छाड़, एक्ट्रेस ने शेयर किया सेलिब्रिटी की होली पार्टी का बुरा अनुभव
Indian Idol 12: Pawandeep Rajan ने अपने हाथों से Arunita Kanjilal को खिलाया बर्थडे का केक
डिनर डेट पर जाएंगे विराट-पाखी, सम्राट शादी को देगा दूसरा मौका?, सई का क्या होगा?

कोरोना वायरस महामारी का दूसरा दौर और भी भयानक रूप लेकर आया है. इस दौरान कई सारे लोग ऐसे हैं कि इस महामारी का शिकार होकर ठीक भी हो गए हैं मगर कुछ ऐसे भी हैं जो वायरस के प्रकोप से जूझते नजर आ रहे हैं. एक्टर अनिरुद्ध दवे कुछ समय पहले कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे मगर उनकी हालत अब पहले से ज्यादा खराब हो गई है. एक्टर को आईसीयू में शिफ्ट किया गया है. इस बात की जानकारी उनकी खास दोस्त ने दी है.

अनिरुद्ध दवे की दोस्त आस्था चौधरी ने बताया कि- दोस्त अनिरुद्ध दवे की सलमाती के लिए दुआ करिए. वे ICU में हैं. कृपया अपने व्यस्त जीवन से कुछ समय निकाल कर उनके लिए दुआ मांगिए.

एक्टर एक हफ्ते पहले मतलब 23 अप्रैल के दिन कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. इसके बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया था. मगर जब तबीयत ज्यादा बिगड़ गई तो उनकी सेहत का ध्यान रखते हुए उन्हें ICU में शिफ्ट करना पड़ा.

अनिरुद्ध दवे ने कोरोना पॉजिटिव होने के बाद बताया था कि उन्होंने खुद को भोपाल के होटल में क्वारनटीन कर लिया है. उनके मुताबिक हालात बड़े खराब हैं और इस बीमारी को गंभीरता से लेने की जरूरत है.

अनिरुद्ध टीवी की दुनिया का जाना-माना नाम हैं और कई सारे पॉपुलर सीरियल्स का हिस्सा रह चुके हैं. उन्होंने शक्ति- अस्तित्व के एहसास की, पटियाला बेब्स समेत कई सारे शोज में नजर आए हैं. वे अक्षय कुमार की फिल्म बेल बॉटम में भी नजर आएंगे. उन्होंने शुभी अहूजा से शादी की है और इसी साल फरवरी में वे एक बेटे के पिता बने थे.