नुसरत जहां पर भाजपा नेता अमित मालवीय ने साधा निशाना, बोले- तब शादी की बात झूठ थी क्या?

HomeNews

नुसरत जहां पर भाजपा नेता अमित मालवीय ने साधा निशाना, बोले- तब शादी की बात झूठ थी क्या?

बंगाली फिल्मों की अभिनेत्री और तृणमूल कांग्रेस की सांसद नुसरत जहां (Nusrat Jahan) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अभिनय से लेकर राजनीति में अपना लोह

सोनू निगम का सनसनीखेज खुलासा, म्यूजिक माफिया का लिया नाम | Sonu Nigam makes sensational allegation on Bhushan Kumar, exposes music mafia by naming them, see video
सुशांत सिंह राजपूत ने नहीं किया था सुसाइड | loopholes which show sushant singh rajput dint die by suicide
Priyanka Chopra’s Father’s Day pics present her dad and Nick Jonas’ dad singing: ‘Perhaps we each bought it from our fathers’ – bollywood

बंगाली फिल्मों की अभिनेत्री और तृणमूल कांग्रेस की सांसद नुसरत जहां (Nusrat Jahan) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अभिनय से लेकर राजनीति में अपना लोहा मनवाने वालीं नुसरत इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। नुसरत जहां ने साल 2019 में निखिल जैन संग शादी रचाई थी। शादी के बाद जब नुसरत मांग में सिंदूर और साड़ी पहने संसद में पहुंची तो लोग दंग रह गए थे। इतना ही नहीं नुसरत जहां के खिलाफ फतवे तक जारी कर दिए गए थे। लेकिन अब नुसरत जहां ने खुलासा किया है कि वो पति निखिल के साथ नहीं रह रही हैं और उनकी शादी भारत में मान्य नहीं हैं। इतना ही नहीं नुसरत ने इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट से अपनी शादी की सभी तस्वीरें भी डिलीट कर दी हैं। ऐसे में लोगों के मन में कई सवाल उठ रहे हैं। वहीं भाजपा नेता अमित मालवीय ने भी एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।

टीएमसी सांसद नुसरत ने अपनी शादी पर सफाई दी है लेकिन भाजपा उन्हें घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ती है।भाजपा नेता अमित मालवीय ने उनके सामने एक बड़ा सवाल रख दिया है। उन्होंने पूछा कि निखिल जैन से अपनी शादी को लेकर क्या नुसरत जहां ने संसद में झूठ बोला था?

दरअसल, अमित मालवीय ने ट्विटर पर एक वीडियो साझा की है जिसमें नुसरत मेहंदी लगे हाथ, मांग में सिंदूर लगाए नजर आ रही हैं। वीडियो के साथ ही उन्होंने लिखा, ‘किसके साथ शादी करनी है और किसके साथ रहना है, यह टीएमसी सांसद नुसरत जहां का व्यक्तिगत मामला है। लेकिन वह जनता द्वारा चुनी गई हैं, उन्होंने संसद में निखिल जैन से अपनी शादी की बात मानी थी और यह ऑन-रिकॉर्ड है। तो मैं पूछना चाहता हूं कि क्या उस समय उन्होंने सदन में झूठ बोला था?’

हाल ही में नुसरत ने यह कहते हुए अपनी शादी को अमान्य करार दे दिया था कि ‘एक विदेशी भूमि पर होने के कारण, तुर्की मैरिज रेगुलेशन के अनुसार यह अवैध है। ये दो धर्मों के लोगों के बीच में हुई शादी थी, इसलिए इसे भारत में इसे वैधानिक मान्यता देने की जरूरत थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसलिए तलाक का सवाल ही नहीं उठता। कानूनी तौर पर यह शादी वैलिड नहीं है बल्कि एक लिव-इन रिलेशनशिप है।’

इसके अलावा नुसरत ने आगे कहा, ‘हम बहुत पहले ही अलग हो गए थे, मैं अपनी प्राइवेट लाइफ को अपने तक ही सीमित रखना चाहती थी। जो कुछ भी मेरा था अभी भी उसके पास है। मुझे यह बताने में दुख हो रहा है कि मेरे पुश्तैनी गहने जो मेरे परिवार वालों ने मुझे तोहफे में दिए थे, वो सब निखिल के पास हैं।

बता दें कि 19 जून 2019 को नुसरत जहां और निखिल जैन शादी के बंधन में बंधे। उससे पहले दोनों ने एक दूसरे को डेट किया। शादी की रस्में तुर्की में हुईं जहां परिवार और दोस्त ही मौजूद रहे। बाद में कपल ने कोलकाता में एक रिसेप्शन का आयोजन किया। इस रिसेप्शन में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी पहुंची थीं।