नवाजुद्दीन सिद्दीकी की छोटी बहन का हुआ इंतकाल ,कैसर से लड़ रहीं थी जिंदगी की जंग

HomeCinema

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की छोटी बहन का हुआ इंतकाल ,कैसर से लड़ रहीं थी जिंदगी की जंग

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की छोटी बहन का हुआ इंतकाल ,कैसर से लड़ रहीं थी जिंदगी की जंग सिनेमा जगत के मशहूर कलाकार नवाजुद्दीन सिद्दीकी की छोटी बहन सायमा

सोनू निगम के सपोर्ट में उतरे ट्विटर फैंस, भूषण कुमार को एक्सपोज करने की दी थी धमकी twitter development Sonu Nigam on T-series Bhushan kumar days after calling music mafia in bollywood
विक्की कौशल ने उरी बेस कैंप पहुंच कर जवानों के साथ की खूब मस्ती
कोरोना से बचने कवायद:’भूल भुलैया 2′ के सेट पर तब्बू को मिला Z प्लस कोरोना कवच, बायो बबल में ही रहती हैं एक्ट्रेस

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की छोटी बहन का हुआ इंतकाल ,कैसर से लड़ रहीं थी जिंदगी की जंग

सिनेमा जगत के मशहूर कलाकार नवाजुद्दीन सिद्दीकी की छोटी बहन सायमा तमशी ने 7 दिसम्बर को पुणे के एक अस्पताल में आखिरी साँस ली। वह केवल 26 वर्ष की थी और पिछले कई सालों से कैंसर से जंग लड़ रहीं थी।पिछले साल नवाज ने उनकी बहन की कैंसर पीड़ित होने की जानकारी सोशल मिडिया के जरिये दी थी।

नवाज के छोटे भाई अयाजुद्दीन ने बताया की तमशी को 18 वर्ष की आयु में उनके ब्रेस्ट कैंसर के बारे में पता लगा था। नवाज के भाई फैजुद्दीन सिद्दीकी तमशी का शव पुणे अस्पताल से लेकर उनके पैतृक गांव बुढ़ाना पहुचे जहां उनका पूरा परिवार मौजूद था।

नवाज के अलावा उनके दो भाई डिरेक्टर शमास और एडवोकेट हाजी अलमाजुद्दीन सिद्दीकी भी गांव पहुच गए। सत्रों के अनुसार रविवार सुबह 8 बजे सायमा को बुढाना में ही सुपुर्द ए खाक किया जायेगा। बहन के इंतकाल के वक़्त नवाज अमेरिका में थे। और बहन के मौत की वजह से उनपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा हैं।