धूम4 का हिस्सा बनेंगे  अक्षय कुमार

HomeCinema

धूम4 का हिस्सा बनेंगे अक्षय कुमार

धूम 4" का हिस्सा बनेंगे  अक्षय कुमार कभी जॉन अब्राहिम कभी ऋतिक तो कभी आमिर खान ,जी हाँ हम बात कर रहे धूम फ्रेंचाइजी की। बाइक रेसिंग,खतरनाक स्

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद आयशा टाकिया ने किया खुलासा, मुझे वर्कप्‍लेस पर परेशान किया गया
आयु्ष्मान खुराना का बड़ा खुलासा, करण जौहर की कंपनी ने किया था रिजेक्ट | Viral: Ayushmann Khurrana uncovered Karan Johar’s Dharma Manufacturing rejected him as an outsider
Sanju संजू के बाद अब राजकुमार बनाएंगे क्रिकेट पर फ़िल्म

धूम 4″ का हिस्सा बनेंगे  अक्षय कुमार

कभी जॉन अब्राहिम कभी ऋतिक तो कभी आमिर खान ,जी हाँ हम बात कर रहे धूम फ्रेंचाइजी की। बाइक रेसिंग,खतरनाक स्टंट्स एक्शन और बड़ी बड़ी चोरियों के इस समीकरण को सुन कर जहन में केवल एक ही नाम आता है “धूम” ।

लोगों के सिर चढ़ कर बोलने वाली धूम के अब तक तीन पार्ट दर्शको में काफी लोकप्रिय रहे हैं और अब इसकी चौथी किस्त यानी पार्ट 4 की चर्चा जोर शोर से चल रही है।इस बार अक्षय कीधूम सीरीज से जुड़ने की खबर मिडिया में सुर्ख़ियों पर बनी हुई है। आपको बता दें जबकि अक्षय ने फ़िल्म को साइन नही किया है ऐसे में “धूम 4″में अक्षय से जुडी सारी चर्चाएं अफवाफ से अधिक कुछ भी नही।

पिछले साल अक्टूबर में भी ऐसी ही चर्चाओं ने तेजी पकड़ी थी की धूम 4 में अक्षय नजर आने वाले हैं। लेकिन यशराज बैनर ने इस बात से साफ़ इनकार कर दिया था। उन्होंने साफ़ तौर पर यह कहा था की अभी ऐसी कोई योजना नही बनाई गई है।

बीते कुछ समय से “धूम” को लेकर काफी अफवाह फैली हुई है। जहां एक और धूम से अक्षय की जुड़ने की खबरे सामने आ रहीं थी वहीँ दूसरी और अभिषेक बच्चन या उदय चोपड़ा के फ़िल्म का साथ छोड़ने की अफवाहें भी तेजी पकड़ रही थी। इन बातों पर यशराज ने यह कह कर विराम लगा दिया है की अभी “धूम 4′ की स्क्रिप्ट को लेकर ही किसी तरह की तैयारी शुरू नही हुई है।

“धूम 3″साल 2013 में रिलीज हुई थी ।धूम के हर पार्ट को लोगो ने बहुत पसंद किया है फैंस सात साल से अपनी पसंदीदा फ़िल्म के अलग पार्ट का इन्तजार कर रहे हैं। ऐसे में देखना यह की यशराज कब “धूम 4″की घोषणा करते हैं।