दूसरी बार मां बनीं शिल्पा शेट्टी, बेटी का हाथ पकड़कर शेयर की पहली तस्वीर

HomeCinema

दूसरी बार मां बनीं शिल्पा शेट्टी, बेटी का हाथ पकड़कर शेयर की पहली तस्वीर

दूसरी बार मां बनीं शिल्पा शेट्टी, बेटी का हाथ पकड़कर शेयर की पहली तस्वीर लाखों दिलों पर राज करने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के घर एक

बुलबुल फिल्म समीक्षा | Webdunia Hindi
अजय देवगन ने पापा के साथ शेयर की पहली फिल्म की तस्वीर | Ajay devgn shares a nonetheless from pool aur kaante with dad Veeru Devgan
धूम4 का हिस्सा बनेंगे अक्षय कुमार

दूसरी बार मां बनीं शिल्पा शेट्टी, बेटी का हाथ पकड़कर शेयर की पहली तस्वीर

लाखों दिलों पर राज करने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के घर एक और खुशखबरी आई है। शिल्पा  शेट्टी 44 साल की उम्र में दूसरी बार मां बनी हैं। मां बनने की जानकारी खुद शिल्पा ने सोशल मीडिया पर  पोस्ट कर साझा की। बता दें कि शिल्पा के घर इस नन्ही परी का जन्म 15 फरवरी 2020 को हुआ था।

दूसरी बार बनी मां शिल्पा

बता दें कि शिल्पा दूसरी बार सेरोगेसी के जरिए मां बनी हैं। शिल्पा ने अपनी इस खुशी को सबके साथ शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर के जरिए दी। शिल्पा ने बेटी का नाम समीशा रखा है। तस्वीर में शिल्पा अपनी बेटी को गोद में लिए हुए नजर आ रही हैं। फोटो शेयर करते हुए ने लिखा कि  ‘ओम गणेशाय नम:, हमारी प्राथर्नाओं का जवाब मिल गया है। ये बताते हुए खुशी हो रही है कि नन्ही परी ने हमारे घर पर कदम रखा है। समीशा शेट्टी कुंद्रा। समीशा ने 15 फरवरी 2020 को जन्म लिया। घर में जूनियर SSK आ गई हैं।’

शिल्पा ने बताया बेटी के नाम का अर्थ

शिल्पा ने बेटी के नाम का अर्थ बताते हुए लिखा कि सा संस्कृत का शब्द है जिसका मतलब ‘टू हैव’ होता है और मिषा रशियन शब्द है। इसका अर्थ होता है कि ‘कोई जो भगवान की तरह हो।’ यानी कि हमारी देवी लक्ष्मी, जिसने हमारे परिवार को पूरा किया। हमारी बेटी को अपना प्यार और आशीर्वाद दें।’ 

निकम्मा से शिल्पा का कमबैक

बता दें कि शिल्पा शेट्टी ने राज कुंद्रा से 22 नवंबर 2009 को शादी की थी। लेकिन अब 13 साल बाद शिल्पा फिर से  बड़े पर्दे पर कमबैक