‘द कपिल शर्मा शो’ में वापसी पर बोले सुनील ग्रोवर- भविष्य में भी दोबारा साथ आने का कोई प्लान नहीं है, लेकिन

HomeTelevision

‘द कपिल शर्मा शो’ में वापसी पर बोले सुनील ग्रोवर- भविष्य में भी दोबारा साथ आने का कोई प्लान नहीं है, लेकिन

कॉमेडियन कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर कॉमेडी के धुरंधर कहे जाते हैं। दोनों जब भी साथ आए, जबरदस्त कमाल दिखाकर गए लेकिन इन दोनों की दोस्ती को किसी की नजर

Rhea Chakraborty से Disha Vakani तक, Bigg Boss 15 के ये हो सकते हैं संभावित कंटेस्टेंट्स!
Imlie Spoiler Alert: इमली के चलते उतरेगा मालिनी के चेहरे से शराफत का नकाब, आदित्य के पैरों तले खिसकेगी जमीन
फिनाले से पहले पता चल गया ‘बिग बॉस 13’ का विनर

कॉमेडियन कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर कॉमेडी के धुरंधर कहे जाते हैं। दोनों जब भी साथ आए, जबरदस्त कमाल दिखाकर गए लेकिन इन दोनों की दोस्ती को किसी की नजर लग गई। एक विवाद के बाद ये दोनों अलग हो गए। हालांकि दोनों के फैंस आज भी चाहते हैं कि दोनों फिर से एक हो जाएं। फिलहाल कपिल का शो जल्द ही ऑन एयर होने वाला है, ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि शो की वापसी सुनील ग्रोवर के साथ जुलाई में हो सकती है अब सुनील ने कपिल के साथ काम करने की खबरों को खारिज कर दिया है।

‘द कपिल शर्मा शो’ में अपनी वापसी को लेकर सुनील ग्रोवर ने कहा, “एक साथ होने की ऐसी कोई योजना नहीं है। भविष्य में भी दोबारा साथ आने का कोई प्लान नहीं है। लेकिन हां अगर परिस्थितियां ऐसी बनती हैं और कोई ऐसा प्रोजेक्ट आता है, जहां हम साथ काम कर सकते हैं तो साथ आने की उम्मीद है।” वह आगे कहते हैं कि उनका ‘द कपिल शर्मा शो’ में वापसी करने का कोई प्लान नहीं है और न ही उन्होंने इस बारे में कुछ सोचा है।

दअसल साल 2017 में एक ट्रिप से लौटते हुए सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा का फ्लाइट में झगड़ा हो गया था। ऐसी खबर थी कि कपिल ने नशे की हालत में सुनील पर हाथ उठाया था और इस झगड़े के बाद ही सुनील हमेशा के लिए कपिल के शो से अलग हो गए।

सुनील ग्रोवर अभी फिलहाल क्राइम कॉमेडी वेब सीरीज ‘सनफ्लावर’ की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। यह 11 जून को ZEE5 पर रिलीज होने वाली है। इस सीरीज में अभिनेता रणवीर शौरी, मुकुल चड्ढा, आशीष विद्यार्थी, गिरीश कुलकर्णी और सलोनी खन्ना पटेल जैसे कलाकारों को अहम भूमिकाओं में देखा जाएगा। इससे पहले सुनील ग्रोवर इस साल की शुरुआत में उन्हें वेब सीरीज ‘तांडव’ में देखा गया है। इसमें दिग्गज अभिनेता सैफ अली खान भी नजर आए थे।