तेज हुआ ‘The Family Man 2’ का विरोध, अब तमिलनाडु के मंत्री ने उठाई बैन की मांग, प्रकाश जावड़ेकर को लिखा पत्र

HomeNews

तेज हुआ ‘The Family Man 2’ का विरोध, अब तमिलनाडु के मंत्री ने उठाई बैन की मांग, प्रकाश जावड़ेकर को लिखा पत्र

मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) और सामंथा अक्किनेनी (Samantha Akkineni) की बहुचर्चित वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन 2’ (The Family Man 2) को लेकर विवाद थमने का

नुसरत जहां पर भाजपा नेता अमित मालवीय ने साधा निशाना, बोले- तब शादी की बात झूठ थी क्या?
सुशांत सिंह राजपूत के जाने का गम नहीं सह पाई एक और फैन, फांसी लगाकर की आत्महत्या
सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड के बाद उनका इंस्टाग्राम हुआ मेमोरलाइज्डSushant singh Rajput suicide Instagram provides remembering to actor account

मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) और सामंथा अक्किनेनी (Samantha Akkineni) की बहुचर्चित वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन 2’ (The Family Man 2) को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. रविवार को राज्यसभा सांसद वाइको (Rajya Sabha MP Vaiko) के बाद अब तमिलनाडु के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री मनू थंगाराज (Mano Thangaraj) ने सीरीज को बैन करने की मांग उठाई है. इस मामले को लेकर तमिलनाडु के इन मंत्री ने केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर (Prakash Javadekar) को एक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने इस हिंदी सीरीज के खिलाफ एक्शन लेने की मांग भी की है.

मनू थंगाराज ने अपने एक ट्वीट में प्रकाश जावड़ेकर को सीरीज के विषय में पत्र लिखने की जानकारी दी. उन्होंने ट्वीट में लिखा कि केंद्रीय मंत्री से हिंदी सीरीज ‘द फैमिली मैन 2’ के प्रसारण पर तत्काल प्रतिबंध लगाने की मांग की है, जिसका उद्देश्य तमिल ईलम लिब्रेशन वॉर में जीवित ईलम उग्रवादियों और तमिल संस्कृति का महिमामंडन करना है.

मनू थंगाराज ने प्रकाश जावड़ेकर को जो पत्र लिखा है उसमें उन्होंने कहा कि देश भर में एमेजॉन प्राइम वीडियो पर प्रसारित होने वाली ‘द फैमिली मैन 2’ वेब सीरीज़ को प्रतिबंधित किया जाए. मनोज बाजपेयी और सामंथा अभिनीत फिल्म का ट्रेलर, जो हाल ही में रिलीज़ हुआ था, उसमें ईलम तमिल लोगों को बहुत ही आपत्तिजनक तरीके से दर्शाया गया है.

साथ ही उन्होंने यह भी लिखा कि वेब सीरीज़ ने न केवल ईलम तमिलों की भावनाओं को आहत किया, बल्कि तमिलनाडु के लोगों की भावनाओं को भी आहत किया. अगर इसके प्रसारण की अनुमति दी गई, तो यह राज्य में सद्भाव बनाए रखने के लिए प्रतिकूल होगा.

तमिलनाडु के मंत्री मनू थंगाराज से पहले राज्यसभा सांसद वाइको ने इस सीरीज पर अपनी आपत्ति दर्ज कराई थी. रविवार को उन्होंने भी प्रकाश जावड़ेकर को एक पत्र लिखा था, जिसमें उन्होंने कहा था कि इस हिंदी सीरीज का कंटेंट निंदनीय, अनुचित और दुर्भावनापूर्ण है.