‘तुम ऐश्वर्या को डिजर्व नहीं करते’- ट्रोल के ताने का अभिषेक बच्चन ने दिया जबरदस्त जवाब

HomeCinema

‘तुम ऐश्वर्या को डिजर्व नहीं करते’- ट्रोल के ताने का अभिषेक बच्चन ने दिया जबरदस्त जवाब

अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर्स में से एक हैं. वह आजकर अपनी आने वाली फिल्म 'द बिग बुल' (The Big Bull) के लिए सुर्खियों में

पिता Ajay Devgn की तरह ही फिटनेस फ्रीक हैं बेटी Nysa Devgn, लेटेस्ट तस्वीर में एब्स देख फैंस हुए शॉक्ड
तापसी पन्नू की ‘रश्मि रॉकेट’ सीधे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज़, 58 करोड़ की डील होने की चर्चा
सिर्फ 2 शर्ट में ही नसीरुद्दीन शाह ने पूरी कर दी थी इस फिल्म की शूटिंग, जानिए वजह

अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर्स में से एक हैं. वह आजकर अपनी आने वाली फिल्म ‘द बिग बुल’ (The Big Bull) के लिए सुर्खियों में बने हुए हैं. सोशल मीडिया (Social Media) पर वह काफी एक्टिव रहते हैं. अक्सर ट्रोल्स उन्हें ट्रोल करने की कोशिश करते हैं, लेकिन एक्टर ट्रोल्स को जवाब देने में भी पीछे नहीं हटते हैं. हाल ही में एक यूजर ने उनकी एक पोस्ट पर एक्टर की पर्सनल लाइफ को लेकर सवाल किया तो अभिषेक ने जवाब देकर उसका मुंह बंद कर दिया.

अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) को जब-जब सोशल मीडिया पर ट्रोल करने की कोशिश की गई है, तब-तब उन्होंने अपने जवाब से ट्रोलर्स का मुंह बंद कर दिया. एक बार फिर ऐसा ही हुआ. दरअसल, अभिषेक ने अपनी आने वाली फिल्म ‘द बिग बुल’ के लिए एक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर किया था. इस पोस्ट पर कई लोग उनकी तारीफ करते दिखाई दिए तो कई लोगों ने उन्हें पसंद नहीं किया. लेकिन एक यूजर ने ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) के जरिए उन्हें ट्रोल करने की कोशिश की तो एक्टर ने उस शख्स को करारा जवाब दिया.

अभिषेक के ट्वीट पर कमेंट करते हुए यूजर ने लिखा, ‘आप किसी भी काम के लिए अच्छे नहीं हैं. आपके पास एक बहुत सुंदर पत्नी है और इसी बात की वजह से मैं आपसे जलता हूं. यहां तक कि आप तो उसे भी डिजर्व नहीं करते हैं.’