‘ताउते’ में तहस-नहस हुआ अजय देवगन की फिल्म ‘मैदान’ का सेट, बचाने की हर कोशिश नाकाम

HomeNews

‘ताउते’ में तहस-नहस हुआ अजय देवगन की फिल्म ‘मैदान’ का सेट, बचाने की हर कोशिश नाकाम

चक्रवाती तूफान 'ताउते' (Tauktae) ने महाराष्ट्र और गुजरात में भारी तबाही मचाई है। फिल्म इंडस्ट्री भी 'ताउते' के कहर से नहीं बच पाई। मुंबई और इसके आस-पा

अनुभव सिन्हा कहते हैं कि बॉलीवुड में बाहरी सफलताओं के रूप में istic भाई-भतीजावाद के कई उदाहरण हैं – बॉलीवुड
सुशांत सिंह राजपूत का सपोर्ट करने पर सलमान खान ट्रोल, अरबाज आए सामने Salman Khan badly troll on assist sushant singh Rajput brother Arbaaz Khan tweet
सुशांत सिंह राजपूत ने नहीं किया था सुसाइड | loopholes which show sushant singh rajput dint die by suicide

चक्रवाती तूफान ‘ताउते’ (Tauktae) ने महाराष्ट्र और गुजरात में भारी तबाही मचाई है। फिल्म इंडस्ट्री भी ‘ताउते’ के कहर से नहीं बच पाई। मुंबई और इसके आस-पास बने फिल्मों के सेट ‘ताउते’ (movie sets destroyed in Tauktae) के कारण तहस-नहस हो गए। हाल ही सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म ‘टाइगर 3’ (Tiger 3 set destroyed) का सेट ‘ताउते’ के कारण उड़ गया। कुछ ऐसा ही हाल अजय देवगन (Ajay Devgn) की आने वाली फिल्म ‘मैदान’ के सेट का हुआ है।

मुंबई के बाहरी इलाके में बना फिल्म ‘मैदान’ का सेट भी ‘ताउते’ तूफान के कारण बर्बाद हो गया। मेकर्स ने सेट को बचाने की पूरी कोशिश की पर वो नाकाम रहे। ताउते के कारण फिल्म के सेट पर कोई घायल नहीं हुआ, पर सेट पूरी तरह से तहस-नहस हो जाने से भारी नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि ‘मैदान’ के इस सेट पर अजय देव फिल्म का ज्यादातर हिस्सा शूट करने वाले थे। अब सेट के ध्वस्त हो जाने के कारण फिल्म की शूटिंग पर ब्रेक लग गया है।

‘ताउते’ तूफान ने ‘मैदान’ के सेट पर अटैक किया तब उस वक्त वहां 49 लोग मौजूद थे। सेट पर मौजूद गार्ड्स और फुटबॉल ग्राउंड बनाने वाले लोगों ने सेट को बचाने की पूरी कोशिश की, पर नाकाम हो गई। ‘मैदान’ फिल्म के मेकर्स बोनी कपूर और अमित शर्मा ने सोचा था कि 31 मई 2021 के बाद लॉकडाउन में थोड़ी नरमी आ जाएगी और तब वो फिल्म के लिए मैच वाला हिस्सा अगले 15-17 दिन में शूट कर लेंगे, पर अब ताउते कारण सारी उम्मीदों पर पानी फिर गया है।

बता दें कि यह दूसरी बार है जब ‘मैदान’ का सेट इस तरह तहस-नहस हुआ है। इससे पहले साल 2020 में कोरोनावायरस के कारण लॉकडाउन और फिर बारिश में सेट बर्बाद हो गया था। बताया जा रहा है कि फिल्म से जुड़े कुछ इनडोर और आउटडोर सीन कोलकाता और लखनऊ में शूट किए जा चुके हैं।

बता दें कि ‘मैदान’ फुटबॉल के गेम पर आधारित है, जिसमें अजय देवगन फुटबॉल कोच की भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म में अजय देवगन के अलावा प्रियमणि, गजराज राव और रुद्रानिल घोष भी नजर आएंगे।