तमन्ना भाटिया की खूबसूरत ड्रेस में नजर आई जालीदार डिजाइन, तो बढ़ गया रात का भी पारा

HomeFashion

तमन्ना भाटिया की खूबसूरत ड्रेस में नजर आई जालीदार डिजाइन, तो बढ़ गया रात का भी पारा

तमन्ना भाटिया न सिर्फ नैचरल ब्यूटी हैं, बल्कि उनका स्टाइल सेंस भी कमाल का है। यही तो वजह है कि कई लड़कियां उन्हें अपना स्टाइल इंस्परेशन मानती हैं और उ

Anil Kapoor की बेटी सोनम कपूर ने फोटोशूट में पार की बोल्डनेस की सारी हदें, सोशल मीडिया पर यूजर्स कर रहें हैं ट्रोल
अमीषा पटेल का बोल्ड अवतार देख हैरान हुए फैंस, बोले- गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखा रही है
सुरभि ज्योति की बोल्ड अदाएं देख फैन हुए मदहोश, बिकिनी पहने Beach पर खेलती नजर आईं ‘नागिन’

तमन्ना भाटिया न सिर्फ नैचरल ब्यूटी हैं, बल्कि उनका स्टाइल सेंस भी कमाल का है। यही तो वजह है कि कई लड़कियां उन्हें अपना स्टाइल इंस्परेशन मानती हैं और उनके फैशन को क्लोजली फॉलो करती हैं। अब एक बार फिर इस हसीना का बेहद गॉरजस लुक दिखाई दिया है, जिसे देखने के बाद कई फीमेल फैन्स को तमन्ना जैसी आउटफिट लेने का मन करने लगेगा।

मुंबई के एक इलाके में नजर आई तमन्ना भाटिया को एलिगेंट ऐंड स्टाइलिश मैक्सी ड्रेस में देखा गया। इस आउटफिट को ऐसे फैब्रिक से तैयार किया गया था, जिससे ड्रेस का फॉल कमाल का बन रहा था। अटायर को अपर वेस्ट पोर्शन से ऐ-कट रखते हुए उसमें वॉल्यूम ऐड की गई थी, जो उसे और ज्यादा अट्रैक्टिव बना रही थी।

तमन्ना की ड्रेस में अपर पोर्शन पर बोल्डनेस की हिंट ऐड की गई थी। ड्रेस के बस्ट पोर्शन को ब्रालेट जैसा लुक दिया गया था। इसमें सॉलिड लुकिंग मटीरियल और कप्स के साथ ही क्रोशिया वीव को ऐड किया गया था। साथ ही में इसमें लेस वीव भी देखी जा सकती थी। वहीं पीछे बैकलेस डिजाइन थी। ड्रेस में दिखाई दी ये डीटेल्स टीजिंग इफेक्ट क्रीएट करते हुए तमन्ना के लुक को सेक्सी टच दे रही थीं।

ऐक्ट्रेस ने अपनी इस आउटफिट के साथ ट्रांसपैरंट स्ट्रैप और हील्स वाले फुटवेअर मैच किए थे। वहीं उनके शोल्डर पर बॉक्स स्लिंग बैग देखा जा सकता था, जो ब्लैक ऐंड वाइट कलर कॉम्बिनेशन का था। तमन्ना ने प्रटेक्शन के लिए मास्क लगाया था, वहीं फोरहेड से पता चल रहा था कि अदाकारा ने मेकअप को न्यूड टोन और ग्लॉसी टच का रखा था।